मई में 3 बड़े ग्रहों की चाल बदलने से इन राशियों का शुरू होगा अच्छा समय
- ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों के राशि परिवर्तन को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। ग्रहों के राशि परिवर्तन का सभी राशियों पर प्रभाव पड़ता है। मई के महीने में गुरु, बुध और शुक्र राशि परिवर्तन करेंगे। गुरु मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। बुध और शुक्र मेष राशि में प्रवेश करेंगे।

ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों के राशि परिवर्तन को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। ग्रहों के राशि परिवर्तन का सभी राशियों पर प्रभाव पड़ता है। मई के महीने में गुरु, बुध और शुक्र राशि परिवर्तन करेंगे। गुरु मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। बुध और शुक्र मेष राशि में प्रवेश करेंगे। इन ग्रहों की चाल बदलने से सभी 12 राशियां प्रभावित होंगी। कुछ राशि वालों को शुभ तो कुछ राशि वालों को अशुभ फल की प्राप्ति होगी। आइए जानते हैं, मई के महीने में 3 बड़े ग्रहों की चाल बदलने से किन राशियों को होगा लाभ-
मेष राशि : मेष राशि वालों को बेहद शुभ फल मिलेंगे। नौकरी-व्यवसाय में अपार सफलता मिलेगा। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। आपके सभी सपने साकार होंगे। व्यापार में मुनाफा होगा। कार्यों की बाधाएं दूर होंगी। हर कार्य में सुखद परिणाम मिलेंगे। कड़ी मेहनत का दोगुना फल मिलेगा। समाज में सराहे जाएंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।
मिथुन राशि : मिथुन राशि वालों के लिए यह समय मंगलकारी साबित होगा। लंबे समय से रुके हुए कार्य चल पड़ेंगे। बुद्धि-विवेक में वृद्धि होगी। परिजनों के साथ धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। नौकरीपेशा वालों के प्रमोशन या अप्रेजल के चांसेस बढ़ेंगे। धन लाभ के प्रबल योग बनेंगे। पैतृक संपत्ति से धन लाभ हो सकता है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। इस समय का भरपूर आनंद लेंगे।
सिंह राशि : सिंह राशि वालों को जबरदस्त लाभ होगा। ऊर्जा और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। धन का आवक बढ़ेगा। शत्रुओं पर जीत हासिल होगी। ऑफिस में बॉस कार्यों की प्रशंसा करेंगे। उच्चाधिकारियों का सपोर्ट मिलेगा। नौकरीपेशा वोलों को प्रमोशन या अप्रेजल हो सकता है। धन लाभ होगा।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।