पुलिस ने आर्म्स एक्ट के आरोपी को किया गिरफ्तार
पुलिस ने किशनपुर थाना क्षेत्र के बहुअरवा वार्ड 8 में छापेमारी कर आर्म्स एक्ट के आरोपी रमेश शर्मा को गिरफ्तार किया। वह काफी समय से फरार था। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि आरोपी को गुप्त सूचना के...
Newswrap हिन्दुस्तान, सुपौलSun, 13 April 2025 04:05 AM

पिपरा। पुलिस ने किशनपुर थाना क्षेत्र के बहुअरवा वार्ड 8 में छापेमारी कर आर्म्स एक्ट के एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि किशनपुर थाना क्षेत्र के बहुअरवा वार्ड 8 निवासी रमेश शर्मा पर थाना में आर्म्स एक्ट का केस दर्ज है। इसमें वह फरार चल रहा था। शुक्रवार को गुप्त सूचना पर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।