horoscope Budh gochar 23 may 2025 budh surya yuti know all about budhaditya yog and zodiac effect इस वीक अब बुध बनाएंगे ऐसा योग, इस योग से जबरदस्त लाभ, जानें आप पर क्या असर होगा, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
Hindi Newsधर्म न्यूज़horoscope Budh gochar 23 may 2025 budh surya yuti know all about budhaditya yog and zodiac effect

इस वीक अब बुध बनाएंगे ऐसा योग, इस योग से जबरदस्त लाभ, जानें आप पर क्या असर होगा

budh surya yuti 2025: 23 मई से बुध और सूर्य एक साथ होंगे। ऐसे में दोनों के एक साध होने से क्या होगा बनेगा, आपको किस प्रकार लाभ मिलेगा। राशियों पर क्या प्रभाव होगा और किन राशियों को अधिक लाभ होगा। यहां आप सब जान सकते हैं।

Anuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तानMon, 19 May 2025 12:25 PM
share Share
Follow Us on
इस वीक अब बुध बनाएंगे ऐसा योग, इस योग से जबरदस्त लाभ, जानें आप पर क्या असर होगा

Budhaditya Rajyog: बुध 23 मई को राशि परिवर्तन कर रहे हैं। 23 मई को बुध मेष राशि से वृषभ राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं, वृष राशि में पहले से ही सूर्य मौजूद हैं। सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य योग बनता है। क्या आपको बता दें कि बुधारादित्य योग के बनने से क्या लाभ मिलता है। यहां हम आपको बताएंगे कि इन दोनों के योग से व्यक्ति पर बहुत अधिक प्रभाव पड़ता है, यहां योग के लाभ और राशि अनुसार बताएंगे कि इस योग से किस राशि को लाभ होगा।

सूर्य और बुध के अलग-अलग लाभ बता हैं आपको

जब सूर्य और बुध एक ही राशि में आते हैं, तो बुधादित्य योग बनता है, जिसमें बुध मतलब बुध ग्रह से और आदित्य मतलब सूर्य से है। आपको बता दें कि बुध को ग्रहों का राजकुमार कहा जाता है, वहीं सूर्य ग्रहों के राजा है। ऐसा कहा जाता है कि जब ये दोनों एक साथ आते हैं, तो आपकी लाइफ में कईचीजों पर प्रभाव पड़ता है। बुध से क्या प्रभाव- इससे स्किल्स, नॉलेज, स्पीच, इंटेलीजेंस, बुद्धि पर प्रभाव होता है। बुध की वजह से व्यापार, अकाउंट, बैंकिंग, मोबाइल, लेखक, न्यूज रिपोर्टर, मीडिया पर्सन, चार्टेड अकाउंटेंट को प्रदर्शित करते हैं। सूर्य से क्या प्रभाव-सूर्य के प्रभाव से पाचन सिस्टम, हड्डियां, आंखों की रोशनी, हार्ट, एनर्जी, पावर, पहचान, प्रशासन, सरकारी नौकरी और साहस मिलता है। सूर्य ईगो को मैनेटेंन रखने और सम्मान और आदर को बनाए रखते हैं।

क्या होता है जब बुध और सूर्य की युति बनती है

जब सूर्य और बुध एक साथ आते हैं, तो व्यक्ति बहुत मजबूत होता है। खासकर जो लोग प्रशासन से जुड़े होते हैं, उन लोगों को अच्छा खासा लाभ होता है। एकेडमिक सेंस में खासतौर पर यह योग लोगों को मजबूत करता है। अगर आपकी राशि में यह योग बन रहा हो तो आपकी इच्छाशक्ति मजबूत होती है। इसके अलावा आप अपनी लाइफ की सभी बुराइयों से लड़ने में कामयाब रहते हैं। इस योग के बनने से पिता के साथ संबंध अच्छे होते हैं और उनकी गाइडेंस मिलती है। इस योग के बनने से सरकारी नौकरी के चांस बढ़ जाते हैं। जिनकी कुंडली में यह योग बनता है, उनके पास प्रशासन के अधिकार अधिक होते हैं।

इस योग का राशियों पर प्रभाव

कर्क राशि पर इस योग का खास असर होगा। यह गोचर कर्क राशि के ग्यारहवें भाव हो रहा है। इसलिए इस गोचर से समाज में आपको लाभ मिलेगा। पुराने निवेश आपको अच्छा रिटर्न देंगे। मकर राशि के पांचवे भाग में होने से इस योग केबनने से आपका बिजनेस चमकेगा, अचानक मुनाफा हो सकता है। हेल्थ को लेकर थोड़ा ध्यान देना होगा। सिंह राशि वालों के लिए दसवें भाव में इस योग का निर्माण हो रहा है, तो यह आपको नौकरी में लाभ देगा। शादीशुदा लोगों को संतान से अच्छी खबर मिल सकती हैं।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।