गैरखेत में दो महिलाओं को बंदरों ने काटा
सोमवार को दूरस्थ गैरखेत क्षेत्र में बंदरों ने दो महिलाओं, जानकी देवी और मोहनी देवी, पर हमला कर दिया। दोनों को गंभीर चोटें आई हैं और उनका प्राथमिक उपचार चल रहा है। ग्रामीणों ने बंदरों को पकड़ने की मांग...

दूरस्थ गैरखेत क्षेत्र में सोमवार को बंदरों ने दो महिलाओं पर हमला कर घायल कर दिया। पूर्व प्रधान सीमा के बालम सिंह नेगी ने बताया कि सुबह घर के आंगन में बैठी जानकी देवी और गैरखेत में मोहनी देवी पर बंदरों ने झपटा मारकर कई जगह काट दिया। हो हल्ला करने के बाद बंदर भागे। दोनों का प्राथमिक उपचार गैरखेत में चल रहा है। उन्होंने बताया कि कई बार वन रैंज जौरासी में बंदरों को पकड़ने की मांग की जा चुकी है। लेकिन विभाग कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। इससे गांव में ग्रामीणों का रहना मुश्किल हो गया है। बंदरों ने गांव की पूरी खेती चौपट कर दी है।
उन्होंने पीड़ित महिलाओं को मुआवजा देने और बंदरों से निजात दिलाने की मांग की है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।