Horoscope Ketu Singh rashi mein ketu benefit and Ketu adverse effect zodiac Ketu Gochar: केतू के सिंह राशि में आने से आपकी राशि पर क्या हो रहा है असर, पढ़ें, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
Hindi Newsधर्म न्यूज़Horoscope Ketu Singh rashi mein ketu benefit and Ketu adverse effect zodiac

Ketu Gochar: केतू के सिंह राशि में आने से आपकी राशि पर क्या हो रहा है असर, पढ़ें

Ketu Singh Rashifal: केतू के सिंह राशि में आने से आपके लिए तरक्की के रास्ते खुल जाएंगे, लेकिन कई राशियों को केतू नुकसान भी पहुंचाएंगे। यहां पढ़ें सिंह राशि में केतु के बारह राशियों पर पड़ने वाला प्रभाव के बारे में

Anuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तान, डॉ संजीव कुमार शर्माTue, 27 May 2025 05:23 AM
share Share
Follow Us on
Ketu Gochar: केतू के सिंह राशि में आने से आपकी राशि पर क्या हो रहा है असर, पढ़ें

18 मई, 2025 रविवार को शाम 04.30 बजे केतु कन्या राशि से सिंह राशि में प्रवेश कर चुके हैं। 05 दिसंबर, 2026 को शाम 07.28 बजे तक यह इसी राशि में गोचर करेंगे। केतू के सिंह राशि में आने से आपके लिए तरक्की के रास्ते खुल जाएंगे, लेकिन कई राशियों को केतू नुकसान भी पहुंचाएंगे। यहां पढ़ें सिंह राशि में केतु के बारह राशियों पर पड़ने वाला प्रभाव के बारे में

मेष : लक्ष्य पाने में मदद मिलेगी। प्रभावशाली लोगों से बातचीत बढ़ेगी। नौकरी करने वालों को निवेश से अच्छा फायदा मिल सकता है।

वृष : पारिवारिक दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। परिवार में झगड़े, गलतफहमियां बढ़ सकती हैं। आर्थिक नुकसान की संभावना।

मिथुन : नौकरी और बिजनेस में अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। उच्च शिक्षा पाने वालों के लिए अच्छे योग बनेंगे।

कर्क : समय थोड़ा मुश्किल भरा हो सकता है। धन के मामले में दिक्कतें आ सकती हैं। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

सिंह : आने वाला समय मुश्किल भरा हो सकता है। सेहत और रिश्तों में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। व्यावसायिक मामलों में सोच-समझकर फैसले लें।

कन्या : चुनौतियों से निपटने और शत्रुओं पर विजय प्राप्त करने का समय है। विदेश यात्राओं के योग भी बन सकते हैं।

तुला : अचानक खर्चे के कारण आप परेशान हो सकते हैं। आपकी सेहत भी खराब हो सकती है। नए बिजनेस अथवा नौकरी के अवसर मिलेंगे।

वृश्चिक : यह समय थोड़ा मुश्किल भरा रहेगा। परिवार में झगड़ा और तनाव हो सकता है। आपके पिताजी को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं, जिससे आप चिंतित रहेंगे। ऑफिस में काम करने वाले लोगों के लिए समय ठीक रहेगा। अपने काम से काम रखेंगे तो सब ठीक होगा।

धनु : यह समय स्वर्णिम काल होगा। आपकी बातचीत करने की शैली में सुधार आएगा। लेखन, मीडिया या मार्केटिंग से जुड़े लोगों को नए मौके मिलेंगे। काम के सिलसिले में नई यात्राएं बढ़ सकती हैं।

मकर : वाणी के कारण पारिवारिक रिश्तों में तनाव हो सकता है। कामकाज के सिलसिले में कोई अचानक खर्च या आर्थिक नुकसान हो सकता है। घर के किसी बुजुर्ग की सेहत भी आपकी चिंता बढ़ा सकती है।

कुंभ : वैवाहिक जीवन और संबंधों के लिए समय अच्छा रहेगा। इस दौरान आप अधिक आत्मकेंद्रित हो सकते हैं। जल्दबाजी करेंगे तो नुकसान होगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से सिर दर्द, ब्लड प्रेशर या अनिद्रा की स्थिति बन सकती है।

मीन : खर्चों में वृद्धि होगी। आर्थिक नुकसान हो सकता है। विदेश यात्रा या विदेशी संपर्क से लाभ मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को ऑफिस में गुप्त विरोधियों या प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। कोर्ट केस के मामले में उलझन बढ़ सकती है।

जानें धर्म न्यूज़ , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!