Aaj Ka Rashifal 27 May 2025 horoscope today aries to pisces bhavishyafal daily Future predictions Aaj ka rashifal 27 May: आज का दिन मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
Hindi Newsधर्म न्यूज़Aaj Ka Rashifal 27 May 2025 horoscope today aries to pisces bhavishyafal daily Future predictions

Aaj ka rashifal 27 May: आज का दिन मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें

Today Horoscope 27 May 2025: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकलन किया जाता है। 27 मई 2025 को मंगलवार है। आइए जानते हैं, 27 मई का दिन मीन से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा।

Saumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तानTue, 27 May 2025 05:07 AM
share Share
Follow Us on
Aaj ka rashifal 27 May: आज का दिन मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें

ग्रहों की स्थिति- सूर्य, बुध, चंद्रमा वृषभ राशि में। गुरु मिथुन राशि में। मंगल कर्क राशि में। केतु सिंह राशि में। राहु कुंभ राशि में। शुक्र और शनि मीन राशि के गोचर में चल रहे हैं।

राशिफल-

मेष राशि- धन हानि के शिकार हैं और कहीं भी निवेश मत करिएगा। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी। व्यापार भी आपका अच्छा दिख रहा है। सूर्य को जल दें।

ये भी पढ़ें:जून में बनने वाली है गुरु-सूर्य की युति, इन 3 राशियों के लिए शुभ संकेत

वृषभ राशि- बुझा-बुझा सा महसूस करेंगे। ऊर्जा का स्तर घटा हुआ रहेगा। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम, संतान की स्थिति भी मध्यम है। व्यापार ठीक है। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि- अनाब-सनाब खर्चें होंगे। मन बेचैन रहेगा। डरा हुआ रहेगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार मध्यम। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि- स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम दिख रहा है। प्रेम, संतान की स्थिति ठीक-ठाक है। व्यापार भी अच्छा है, लेकिन थोड़ा ऊर्जा का स्तर घटा हुआ रहेगा। शिव को जल चढ़ाएं। जलाभिषेक करें। शुभ होगा।

सिंह राशि- कोर्ट-कचहरी से बचें। अभी नए व्यवसाय की शुरुआत न करें। पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम, संतान भी अच्छा है। व्यापार मध्यम है। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- अपमानित होने का भय रहेगा। यात्रा बहुत फलदायी नहीं होगी। धर्म-कर्म में भी बहुत जुड़ाव नहीं दिख रहा है। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार मध्यम दिख रहा है। लाल वस्तु का दान करें।

ये भी पढ़ें:शनि दोष से मुक्ति के लिए शनि जयंती पर करें ये आसान उपाय

तुला राशि- चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार भी अच्छा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

वृश्चिक राशि- जीवनसाथी के साथ और स्वास्थ्य पर ध्यान दें। नौकरी-चाकरी में अभी निरस्ता बनी रहेगी। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार भी ठीक-ठाक है। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि- शत्रु परास्त होंगे। गुण ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आर्शीवाद मिलेगा। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम,संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में निरस्ता बनी रहेगी। मानसिक स्वास्थ्य गड़बड़ रहेगा। प्रेम, संतान मध्यम रहेगा। व्यापार अच्छा रहेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- घरेलू सुख बाधित रहेगा। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी अभी टल जाएगी। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- पराक्रम अभी रंग नहीं लाएगा। योजनाएं फलीभूत होती हुई नहीं दिख रही हैं। अपने स्वास्थ्य पर और अपनों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम,संतान मध्यम। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

जानें धर्म न्यूज़ , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!