Leo Weekly Horoscope Singh Rashi ka Saptahik Rashifal 18-24 May 2025 future predictions सिंह साप्ताहिक राशिफल : सिंह राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 18 से 24 मई तक का समय? पढ़ें विस्तृत भविष्यफल, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
Hindi Newsधर्म न्यूज़Leo Weekly Horoscope Singh Rashi ka Saptahik Rashifal 18-24 May 2025 future predictions

सिंह साप्ताहिक राशिफल : सिंह राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 18 से 24 मई तक का समय? पढ़ें विस्तृत भविष्यफल

Leo Horoscope today Singh Rashi ka Rashifal Horoscope : राशि चक्र की यह पांचवीं राशि है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा सिंह राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि सिंह मानी जाती है।

Yogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली, डॉ. जे.एन. पांडेयSat, 17 May 2025 10:04 PM
share Share
Follow Us on
सिंह साप्ताहिक राशिफल : सिंह राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 18 से 24 मई तक का समय? पढ़ें विस्तृत भविष्यफल

Leo Weekly Horoscope, सिंह साप्ताहिक राशिफल (18-24 मई, 2025): यह सप्ताह व्यक्तिगत परिवर्तनों के बारे में है। यह अपनी भावनाओं को एक्सप्लोर करने, डर से सामना करे और बदलावों को स्वीकार करने का समय है। खुद पर भरोसा रखें। नए अनुभवों के लिए तैयार रहें। यह आपके विकास का मार्ग सुनिश्चित करेगा। इस समय का उपयोग अतीत को भूलकर जीवन में आगे बढ़ने का प्रयास करें।

लव राशिफल: सिंह राशि के सिंगल जातक किसी खास व्यक्ति से मुलाकात की उम्मीद कर सकते हैं। अपने दिल और दिमाग खुला रखें, आपका हमसफर आपके आसपास हो सकता है। यदि आप रिलेशनशिप में हैं तो साथ संग अपने भावनात्मक संबंधों को मजबूत करने के लिए समय निकालें। साथी को अपने सपनों के बारे में बताएं। साथ में मिलकर आप जीवन में आने किसी भी परेशानियों का सामना कर सकते हैं।

करियर राशिफल: सिंह राशि वालों को करियर में तरक्की के नए अवसर मिलेंगे। लेकिन इन अवसरों का जाने ना दें। मेहनत और लगन से एक नया मुकाम हासिल करने की कोशिश करें। यह थोड़ा चुनौतीपूर्ण होगा, लेकिन सिंह राशि वालों को सफलता पाने के लिए फोकस बनाए रखना चाहिए और मोटिवेटेड रहना चाहिए। नई बिजनेस डील या नए प्रोजेक्ट की शुरुआत कर सकते हैं। इस सप्ताह प्रोफेशनल लाइफ में भाग्य आपका साथ देगा। ऑफिस में नेटवर्किंग बढ़ेगी। जिससे व्यापार में बढ़ोत्तरी के लिए नए बिजनेस पार्टनर्स मिल सकते हैं। करियर में तरक्की के अवसरों को जाने न दें और इनका भरपूर लाभ उठाएं। इससे सफलता की राह आसान होगी। इस वीक ऑफिस में आपकी परफॉर्मेंस शानदार रहेगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी और लोग आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे।

आर्थिक राशिफल: आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए अपने खर्चों को लेकर अधिक सावधान रहें और जल्दबाजी में कोई फैसला ना लें। अपना बजट मेंटेन रखें और इससे आप बिना नुकसान बुरी परिस्थिति से बाहर निकलने में सक्षम होंगे।

स्वास्थ्य राशिफल: इस सप्ताह घुटनों में दर्द, मांसपेशियों से जुड़ी समस्या या वायरल फीवर से आप परेशान हो सकते हैं। सिंह राशि के कुछ बड़े-बुजुर्गों को सीने में दर्द या निद्रा से जुड़ी समस्या हो सकती है। हालांकि, सिंह राशि के ज्यादातर लोग स्वस्थ रहेंगे। रात में गाड़ी चलाने से बचें और अगर आप कहीं जा रहे हैं तो सीट बेल्ट लगाना ना भूलें।

डॉ. जे.एन. पांडेय

वैदिक ज्योतिष एवं वास्तु विशेषज्ञ

ई-मेल: djnpandey@gmail.com

फ़ोन: 91-9811107060 (केवल व्हाट्सएप)

जानें धर्म न्यूज़ , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!