वृषभ साप्ताहिक राशिफल : 18 से 24 मई तक का समय वृषभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें विस्तृत राशिफल
Taurus Weekly Horoscope: राशि चक्र की यह दूसरी राशि है, इस राशि का चिन्ह ’बैल’ है। वृष राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा वृष राशि में गोचर कर रहा होता है।

Taurus Weekly Horoscope,वृषभ राशिफल (18-24) मई 2025 : इस सप्ताह वृषभ राशि वालों को भावनाओं का उतार-चढ़ाव महसूस कर सकते हैं। हालांकि, आपके पास मुश्किलों से बाहर निकलने की शक्ति और दृढ़ इच्छा है। हार ना मानें। खुद के लिए समय निकालें और इस विचार करें कि आपके लिए क्या अधिक महत्वपूर्ण है। यह मेंटल हेल्थ को सुधारने का एक अच्छा समय है।
लव राशिफल: इस सप्ताह साथी से उलझने से बचें। इससे रिश्ते में दरार आ सकती है। वृषभ राशि के कुछ जातक इनसिक्योर, टॉक्सिक और असंतुष्ट रिलेशनशिप से बाहर आकर खुशी महसूस करेंगे। पार्टनर संग अपनी भावनाओं को शेयर करें और एक साथ ज्यादा समय बिताएं। वृषभ राशि के सिंगल जातकों की शुक्रवार से पहले नए प्यार की तलाश पूरी हो सकती है। सिंगल जातकों की लव लाइफ में किसी खास व्यक्ति की एंट्री हो सकती है। नई रोमांटिक जर्नी की शुरुआत कर सकते हैं। जो लोग रिलेशनशिप में हैं, वह रिश्ते में आपसी समझ और तालमेल बेहतर होने की उम्मीद कर सकते हैं। साथी से बातचीत के जरिए समस्या का समाधान निकालने की कोशिश करें। रिश्तों में ईमानदार रहें। साथी संग रिश्ता मजबूत बनाने की प्रयास करें। पार्टनर को रोमांटिक डेट पर ले जाने का प्लान बना सकते हैं।
करियर राशिफल: जो लोग फैशन, टेक्सटाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स या हेल्थ से जुड़े पेशे में हैं। इस सप्ताह उन्हें तरक्की के कई अवसर मिलेंगे। आपको अधिक मेहनत करने की आवश्यकता होगी लेकिन आपकी मेहनत रंग लाएगी। वृषभ राशि के कुछ जातक नए प्रोजेक्ट को लॉन्च करने में सफलता हासिल होगी। कुछ विद्यार्थियों को विदेश में पढ़ने का अवसर मिल सकता है।
आर्थिक राशिफल: इस सप्ताह आपको आर्थिक मामलों पर ध्यान देने की जरूरत है। अपने धन प्रबंधन पर फोकस करें और लंबे समय के आर्थिक लक्ष्यों को निर्धारित करें। अच्छे निवेश और वित्तीय फैसले लेने के लिए अपने अंतर्ज्ञान पर भरोसा रखें। साथ ही जरूरत पड़ने पर सलाहकार की मदद लें। आपको कठिन परिश्रम का फल जरूर मिलेगा। इसलिए खुद की योग्यता पर विश्वास रखें और मेहनत करते रहें।
स्वास्थ्य राशिफल: इस सप्ताह अपने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखें। ऐसी एक्टीविटीज में शामिल हों, जिससे तनाव कम हों और आप खुशी महसूस करें। फिजिकल एक्टीविटीज के साथ ही आराम करने पर भी ध्यान दें। हेल्दी डाइट से अपने शरीर को पोषण दें और अपना ख्याल रखने के लिए समय निकालें।
डॉ. जे.एन. पांडेय
वैदिक ज्योतिष एवं वास्तु विशेषज्ञ
ई-मेल: djnpandey@gmail.com
फोन: 91-9811107060 (केवल व्हाट्सएप)