कन्या साप्ताहिक राशिफल : कन्या राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 18 से 24 मई तक का समय? पढ़ें विस्तृत भविष्यफल
Virgo Weekly Horoscope Kanya Rashi Ka Rashifal Horoscope : राशि चक्र की यह छठी राशि है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा कन्या राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि कन्या मानी जाती है।

Virgo Weekly Horoscope (कन्या राशिफल 18- 24 मई, 2025): यह सप्ताह ऊर्जा और वादाओं से भरपूर होगा। आपके सितारे आपको अपने सपनों को साकार करने का कई अवसर प्रदान करेंगे। सहज स्वभाव रखें और अपने अटूट दृढ़ निश्चय की मदद से सफलता की रास्ता तय करें। तरक्की के रास्ते में कई अड़चने आएंगी, लेकिन इन्हें सफलता की सीढ़िया समझकर आगे बढ़ते जाएं।
लव राशिफल: दिल के मामले में कन्या राशि के जातक प्यार और उत्साह से भरपूर होंगे। आपके तेज और आकर्षण से लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे। हालांकि, चीजों को लेकर ज्यादा उम्मीदें ना रखें। अपनी इच्छा और जरूरतों के बीच संतुलन बनाने की कोशिश करें। अगर आप रिलेशनशिप में हैं तो साथी से अपनी खुलकर और ईमानदारी से बात करें। इससे रिश्तों में प्यार और मिठास बना रहेगा।
करियर राशिफल: प्रोफेशनल लाइफ में आप बाधाओं का सामना कर सकते हैं, लेकिन निराश ना हो। चीजों को सही करने में समय लगेगा। नई रणनीति बनाएं और आगे बढ़ें। आपकी कड़ी मेहनत और लगन का फल जरूर मिलेगा।
आर्थिक राशिफल: यह सप्ताह आर्थिक मामलों में लकी साबित होगा। धन का आगमन बढ़ेगा। लेकिन खराब समय के लिए धन बचत करना ना भूलें। व्यापार में निवेश कर सकते हैं, लेकिन बड़े स्तर पर निवेश करने से पहले जानकारी एकत्रित कर लें। आय के अप्रत्याशित स्त्रोतों से धन लाभ होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। इस वीक आप सोच-समझकर प्रॉपर्टी या शेयर्स में इनवेस्ट कर सकते हैं। नया फाइनेंसशियल प्लान बनाएं और लॉन्ग टर्म इनवेस्टमेंट पर फोकस करें। लोन या उधार लिया गया धन वापस करने का शुभ समय है। हालांकि, धन से जुड़े फैसले बड़ी होशियारी से लें।
स्वास्थ्य राशिफल: इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। कन्या राशि के कुछ जातकों को चेस्ट और लंग से जुड़ी समस्या हो सकती है। मेंटल स्ट्रेस से जुड़ी समस्या को लेकर सावधानी बरतें। कुछ लोगों को सांस लेने में दिक्कत महसूस हो सकती है।
डॉ. जे.एन. पांडेय
वैदिक ज्योतिष एवं वास्तु विशेषज्ञ
ई-मेल: djnpandey@gmail.com
फ़ोन: 91-9811107060 (केवल व्हाट्सएप)