Ram Navami Puja Vidhi Shubh Muhurat Mantra Know Everything Ram Navami: घर में ऐसे करें भगवान राम की विधि-विधान से पूजा, यहां जानें सबकुछ, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
Hindi Newsधर्म न्यूज़Ram Navami Puja Vidhi Shubh Muhurat Mantra Know Everything

Ram Navami: घर में ऐसे करें भगवान राम की विधि-विधान से पूजा, यहां जानें सबकुछ

  • Ram Navami 2025 Date : हर साल चैत्र शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को राम नवमी मनाई जाती है। राम नवमी को देशभर में बड़े ही धूम- धाम से मनाया जाता है। इस दिन भगवान राम की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है।

Yogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSat, 5 April 2025 04:47 PM
share Share
Follow Us on
Ram Navami: घर में ऐसे करें भगवान राम की विधि-विधान से पूजा, यहां जानें सबकुछ

Ram Navami 2025 Date : हर साल चैत्र शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को राम नवमी मनाई जाती है। राम नवमी को देशभर में बड़े ही धूम- धाम से मनाया जाता है। इस दिन भगवान राम की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। धार्मिक पुराणों के अनुसार चैत्र शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को भगवान राम ने माता कौशल्या की कोख से जन्म लिया था। भगवान श्री राम का जन्म चैत्र शुक्ल पक्ष की नवमी के दिन पुनर्वसु नक्षत्र तथा कर्क लग्न में हुआ था। आइए जानते हैं, भगवान श्री राम की पूजा-विधि और शुभ मुहूर्त...

मुहूर्त-

नवमी तिथि प्रारम्भ - अप्रैल 05, 2025 को 07:26 पी एम बजे

नवमी तिथि समाप्त - अप्रैल 06, 2025 को 07:22 पी एम बजे

राम नवमी मध्याह्न मुहूर्त - 11:08 ए एम से 01:39 पी एम

अवधि - 02 घण्टे 31 मिनट्स

घर में ऐसे करें भगवान श्री राम की पूजा-

इस पावन दिन शुभ जल्दी उठ कर स्नान करने के बाद स्वच्छ वस्त्र पहन लें।

अपने घर के मंदिर में दीप प्रज्वलित करें।

घर के मंदिर में देवी- देवताओं को स्नान कराने के बाद साफ स्वच्छ वस्त्र पहनाएं।

भगवान राम की प्रतिमा या तस्वीर पर तुलसी का पत्ता और फूल अर्पित करें।

भगवान को फल भी अर्पित करें।

अगर आप व्रत कर सकते हैं, तो इस दिन व्रत भी रखें।

भगवान को अपनी इच्छानुसार सात्विक चीजों का भोग लगाएं।

इस पावन दिन भगवान राम की आरती भी अवश्य करें।

आप रामचरितमानस, रामायण, श्री राम स्तुति और रामरक्षास्तोत्र का पाठ भी कर सकते हैं।

भगवान के नाम का जप करने का बहुत अधिक महत्व होता है। आप श्री राम जय राम जय जय राम या सिया राम जय राम जय जय राम का जप भी कर सकते हैं। राम नाम के जप में कोई विशेष नियम नहीं होता है, आप कहीं भी कभी भी राम नाम का जप कर सकते हैं।

रामवनमी की पूजा-सामग्री लिस्ट : पूजा के लिए राम दरबार, रोली, मौली, अक्षत, चंदन, फल, फूल, माला, तुलसी दल,कपूर, पान, लौंग, इलायची, गुलाल, अबीर, ध्वजा, केसर, पंचमेवा, 5 फल,हल्दी, इत्र, दूध, शक्कर, गंगाजल, दही, शहद, घी, मिठाई, पीले वस्त्र, धूप, रामायण की किताब, हवन सामग्री, गाय का घी, तिल, नारियल का गोला, चंदन की लकड़ी, नीम की लकड़ी, आम का पत्ता, अश्वगंधा, बेल गूलर की छाल और चावल समेत पूजा की सभी सामग्री एकत्रित कर लें।

मंत्र-

राम- राम नाम ही स्वंय सबसे बड़ा और सिद्ध मंत्र है। जो व्यक्ति रोजाना राम नाम का जप करता है उस पर किसी भी प्रकार का कोई संकट नहीं आता है। राम नवमी के पावन दिन आप अपनी इच्छानुसार राम नाम का जप जरूर करें।

ऊॅं राम रामाय नम:

इस मंत्र का जप करने से सभी विपदाएं दूर हो जाती हैं। भगवान राम का यह मंत्र काफी प्रभावशाली और शक्तिशाली है। राम नवमी के दिन इस मंत्र का जप जरूर करें।

ये भी पढ़ें:नवरात्रि के 9वें दिन मां सिद्धिदात्री की होती है पूजा, नोट कर लें पूजन-विधि