Rang Panchami Wishes 2025: रंग पंचमी की इन 5 चुनिंदा मैसेज से भेजें हार्दिक शुभकामनाएं
- Rang panchami ki shubhkamnaye in hindi: रंग पंचमी का पर्व मुख्य रूप से यूपी, एमपी,महाराष्ट्र, बिहार, उत्तराखंड और हिमाचल में मनाया जाता है। आप भी अपनों को रंग पंचमी की शुभकामनाएं-

Rang Panchami 2025 Wishes in Hindi: होली के पांच दिन बाद रंग पंचमी का त्योहार पूरे देश में मनाया जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि को रंग पंचमी मनाते हैं। इस साल रंग पंचमी 19 मार्च 2025 को है। मान्यता है कि इस दिन देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना करने के बाद गुलाल लगाने की परंपरा है। मान्यता है कि इस तिथि पर देवी-देवता अपने भक्तों के साथ होली खेलने के लिए पृथ्वी पर आते हैं।
रंग पंचमी पर लोग अबीर-गुलाल आसमान में उड़ाकर देवताओं को निमंत्रण देने के साथ ही अपनों को इस खास दिन की बधाई भी देते हैं। आप भी इन खास मैसेज से अपनों को भेजें रंग पंचमी की बधाई-
1. रंगों की बौछार से चेहरे पर खिल जाती है मुस्कान
रंगों की खूबियां बयां करती हैं दिल का हाल
ये रंगों का त्योहार है यादों का हिस्सा
जो हर साल बीते पलों को कर देता है ताजा
रंग पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं 2025
2. गोकुल की गलियों में दौड़ें श्रीकृष्ण
गोपियां हैं पीछे आगे हैं किशन
भर-भरकर गुलाल मारे
वृंदावन में रंग उड़े कैसे गोपी किशन की याद न आए
रंग पंचमी की बधाई 2025
3. रंग पंचमी है जैसे इंद्रधनुष का प्यार
चारों ओर है रंगों की बौछार
ले लो मेरी रंग भरी पिचकारी
आपको मेरी ओर से हैप्पी रंग पंचमी 2025
4. सत रंगी रंगों के लिए बरसात
है आई रंग पंचमी की सौगात
चलो चलाएं मिलकर पिचकारी
न बच पाए कोई नर और नारी
रंग पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं
5. रंगों से सजे सभी के द्वार
किशन कन्हैया बंसी बजाएं
जो सभी का उद्धार
शुभ हो आपके लिए रंग पंचमी का त्योहार