इस माह वृषभ राशि वालों को कड़ी मेहनत का फल मिलेगा। जॉब के कई ऑफर मिलेंगे। उद्यमियों को व्यापार में बढ़ोत्तरी के कई सुनहरे मौके मिलेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। व्यापार में धन लाभ होगा। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। शैक्षिक कार्यों में खूब मेहनत करने की जरुरत होगी। अपने फिटनेस पर ध्यान दें। हेल्दी डाइट लें। आप प्रियजन के साथ पिकनिक का प्लान बना सकते हैं। इससे मन प्रसन्न रहेगा। जीवन में खुशियां ही खुशियां आएंगी। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। पर, धैर्यशीलता बनाए रखें। बातचीत में संतुलित रहें। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें।