रंगों से भर दो जीवन की झोली, मस्ती में झूमो आई होली!
नीचे रंगों के विकल्प दिए गए हैं, उन पर क्लिक करके आप कान्हा के साथ होली खेल सकते हैं। सब्मिट करने के बाद आप इसे अपनों के साथ शेयर भी कर सकते हैं।
वैशाख के दर्श अमावस्या पर ये 3 काम, पितृदोष से मिलेगी मुक्ति!
इन 5 चीजों का करें गुप्तदान, पूरे होने लगेंगे काम!
स्वप्न शास्त्र: सपने में गंगाजल को देखना शुभ या अशुभ!
क्या नजर लगती है या एक भ्रम है? जानें प्रेमानंद महाराज का जवाब
अक्षय तृतीया पर क्या नहीं खरीदना चाहिए?
शुक्र प्रदोष व्रत रखने से क्या होता है?
क्या महिलाएं हनुमान जी का पूजा कर सकती हैं?
वैशाख माह के इस खास तिथि पर करें श्रीहरि की पूजा, बढ़ेगी सुख और समृद्धि
अक्षय तृतीया पर मां लक्ष्मी को किन चीजों का भोग लगाना चाहिए?
हस्त नक्षत्र में पड़ेगा मई माह का पहला प्रदोष व्रत, जानिए इसका महत्व
फाल्गुन मास की पूर्णिमा को होली का पर्व मनाया जाता है। दो दिन मनाए जाने वाले इस पर्व में पहले दिल होलिका दहन किया जाता है। इसका संबंध भक्त प्रह्लाद की कहानी से है, जो भगवान विष्णु के भक्त थे। प्रह्लाद को मारने के लिए उनके पिता हिरण्यकश्यप ने उन्हें होलिका की गोद में बिठा दिया था, जिससे वह जिंदा अग्नि में जल जाए। लेकिन भगवान ने भक्त पर अपनी कृपा की और प्रह्लाद के लिए बनाई चिता में स्वयं होलिका जलकर मर गई। इसलिए इस दिन होलिका दहन की परंपरा भी है। इसके अगले दिन रंगों से होली खेली जाती है। इस पर्व पर बच्चे से लेकर बूढ़े तक एक-दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर खुशियां मनाते हैं। एक तरफ जहां बड़े आशीर्वाद देते हैं, वहीं छोटे भी होली की मस्ती में रंग जते हैं। मथुरा की होली देश और विदेश में भी प्रसिद्ध है। यहां की लड्डू होली और लट्ठमार होली देखने के लिए लाखों लोग मथुरा जाते हैं। मान्यता है कि घर में सुख-शांति और समृद्धि के लिए होली की पूजा की जाती है। होली से 8 दिन पहले होलाष्टक शुरू हो जाते हैं, जो कि होलिका दहन तक रहते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, होलाष्टक के दौरान कोई भी मांगलिक कार्य की मनाही होती है। इसलिए होलाष्टक प्रारंभ होने के साथ ही शुभ कार्यों पर रोक लग जाती है। माना जाता है कि होली से 8 दिन पहले तक सभी ग्रहों को स्वभाव उग्र होता है। ग्रहों की स्थिति को शुभ नहीं माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार, होलाष्टक की अवधि में किए गए कार्यों का फल प्राप्त नहीं होता है।