Shani budh shukra and Rahu in Meen from today Chaturgrahi yog start आज से मीन राशि में शुरू होगा चतुर्ग्रही योग, इन तीन राशियों के लिए खास रहेगा, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
Hindi Newsधर्म न्यूज़Shani budh shukra and Rahu in Meen from today Chaturgrahi yog start

आज से मीन राशि में शुरू होगा चतुर्ग्रही योग, इन तीन राशियों के लिए खास रहेगा

  • मीन राशि में चार ग्रह एक साथ आ गए हैं। इससे पहले पांच ग्रह एक साथ थे। आज 14 अप्रैल को मीन राशि में होंगे। मीन राशि में चार ग्रहों का जमावड़ा कई राशियों के लिए अच्छे योग देगा। आपकी लाइफ में कई तरह के बदलाव आएंगे

Anuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तानMon, 14 April 2025 01:07 PM
share Share
Follow Us on
आज से मीन राशि में शुरू होगा चतुर्ग्रही योग, इन तीन राशियों के लिए खास रहेगा

मीन राशि में चार ग्रह एक साथ आ गए हैं। इससे पहले पांच ग्रह एक साथ थे। आज 14 अप्रैल को मीन राशि में होंगे। मीन राशि में चार ग्रहों का जमावड़ा कई राशियों के लिए अच्छे योग देगा। आपकी लाइफ में कई तरह के बदलाव आएंगे, जो आपको आर्थिक स्थिति से लेकर लाइफ में ऊचाईयों तक पहुंचाएंगे। चार ग्रहों की बात करें तो इन चार ग्रहों में शुक्र, बुध, शनि और राहु हैं। इससे पहले सूर्य भी इस राशि में थे, लेकिन सूर्य ने आज मेष राशि में परिवर्तन कर लिया है। अब इस राशि में चार ग्रह हैं। आइए जानें इस राशि के बारे में

कन्या राशि के जातकों के लिए चतुर्ग्रही योग बहुत तरक्की देने वाला होगा। आपको विदेश जाने के मौके मिलेंगे। जिन लोगों का बिजनेस अभी चल नहीं रहा है, वह चलने लगेगा। विवाह के लिहाज से भी आपके लिए यह योग अच्छा साबित होगा।

वृषभ राशि

14 अप्रैल को बनने वाला चतुर्ग्रही योग योग आपके लिए इनकम के नए साधन बनवाएगा। आपको लाइफ में कऊ तरह की परेशानियों से निजात मिलने लगेगी। इस समय आप लाइफ में तरक्की के हाई लेवल पर होंगे। कुछ चीजों में आपके लिए परेशानियां खड़ी हो सकती है, लेकिन समय के साथ वो अपने आप समाप्त हो जाएंगी। निवेश से आपको अतिरिक्त लाभ मिलेगा।

आपको भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। कर्क राशि वालों के लिए भाग्य अब आपके हर को काम को बनाने लगेगा। आपके काम बनते-बनते रह जाते थे, , वो अब बनने लगेंगे। कई बाहर घूमने का भी प्लान बना सकते हैं। जो स्टूडेंट्स नौकरी के लिए तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए भी अच्छी खबर है।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें धर्म न्यूज़ , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!