shani rashi parivartan 2025 effect on meen rashi saturn transit on 29 march What results will get Pisces zodiac signs Shani: शनि का मीन गोचर आज, जानें मीन राशि वालों को क्या फल प्रदान करेंगे शनिदेव?, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
Hindi Newsधर्म न्यूज़shani rashi parivartan 2025 effect on meen rashi saturn transit on 29 march What results will get Pisces zodiac signs

Shani: शनि का मीन गोचर आज, जानें मीन राशि वालों को क्या फल प्रदान करेंगे शनिदेव?

  • Saturn transit pisces 2025: शनि आज मीन राशि में गोचर करेंगे, जिससे मीन राशि पर शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण प्रारंभ होगा। जानें मीन राशि वालों को क्या फल देंगे शनि-

Saumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तानSat, 29 March 2025 06:26 AM
share Share
Follow Us on
Shani: शनि का मीन गोचर आज, जानें मीन राशि वालों को क्या फल प्रदान करेंगे शनिदेव?

Shani Rashi Parivartan 2025: शनि 29 मार्च 2025 को रात 11 बजकर 01 मिनट पर अपनी स्वराशि कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। शनि गोचर से मीन राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती का मध्य या दूसरा चरण प्रारंभ हो जाएगा। शनि मीन राशि में करीब ढाई साल विराजमान रहेंगे। ज्योतिष गणना के अनुसार, मीन राशि वालों के लिए शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। मीन राशि वालों को आने वाले ढाई वर्ष शनि खट्टे-मीठे परिणाम दे सकते हैं। जानें मीन राशि वालों को शनि क्या देंगे फल-

व्यापारिक दृष्टिकोण से यह समय आपके लिए अनुकूल नहीं रहने वाला है। अड़चनों या बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि कुछ कार्यों में सफलता भी हासिल होगी। कोई भी फैसला बहुत सोच-समझकर लें, वरना नुकसान हो सकता है। माता-पिता को कष्ट व अपनों के साथ अनबन हो सकती है।

ये भी पढ़ें:शनि का मीन गोचर आज, ये 5 राशियां होंगी सबसे ज्यादा प्रभावित

शनि के मीन गोचर के दौरान मीन राशि वालों को धैर्य व संयम से काम लेना चाहिए। सेहत पर नजर रखें। अपने राज किसी के साथ भी शेयर करने से बचना चाहिए। महत्वपूर्ण कार्यों को करने से लिए उचित समय का इंतजार करना चाहिए। जीवनसाथी के साथ पर नजर रखें, वरना पारिवारिक उथल-पुथल का भी सामना करना पड़ सकता है। धन का निवेश सावधानी से ही करें, वरना नुकसान हो सकता है।

मीन राशि के जातक करें ये उपाय- शनि के अशुभ प्रभावों से बचने के लिए मीन राशि वालों को नियमित रूप से शनि चालीसा का पाठ करना चाहिए। शनि मंदिर जाकर शनि दर्शन करने चाहिए। पीपल के वृक्ष पर सरसों के तेल का दीपक शाम के समय जलाना चाहिए। गरीब व जरूरतमंद लोगों की यथासंभव मदद करनी चाहिए।

ये भी पढ़ें:शनि का मीन गोचर: 29 मार्च से इन 3 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें धर्म न्यूज़ , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!