Shani shukra Rahu and Budh in meen Rashi 14 April 2025 effect of Chaturgrahi Yog on zodiac Chaturgrahi Yog 2025: 14 अप्रैल से चतुर्ग्रही योग बनेगा मीन राशि में, किन राशियों को लाभ के संकेत, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
Hindi Newsधर्म न्यूज़Shani shukra Rahu and Budh in meen Rashi 14 April 2025 effect of Chaturgrahi Yog on zodiac

Chaturgrahi Yog 2025: 14 अप्रैल से चतुर्ग्रही योग बनेगा मीन राशि में, किन राशियों को लाभ के संकेत

  • मीन राशि में अभी पांच ग्रहों का योग बना हुआ है। लेकिन 14 अप्रैल को मीन राशि में चार ग्रह रह जाएंगे। अभी मीन राशि में सूर्य, शुक्र, बुध, राहु और शनि हैं। सूर्य 14 अप्रैल को मेष राशि में जाएंगे, जिसके बाद मीन राशि में सिर्फ 4 ग्रह बचेंगे।

Anuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तानWed, 9 April 2025 09:51 AM
share Share
Follow Us on
Chaturgrahi Yog 2025: 14 अप्रैल से चतुर्ग्रही योग बनेगा मीन राशि में, किन राशियों को लाभ के  संकेत

मीन राशि में अभी पांच ग्रहों का योग बना हुआ है। लेकिन 14 अप्रैल को मीन राशि में चार ग्रह रह जाएंगे। अभी मीन राशि में सूर्य, शुक्र, बुध, राहु और शनि हैं। सूर्य 14 अप्रैल को मेष राशि में जाएंगे, जिसके बाद मीन राशि में सिर्फ 4 ग्रह बचेंगे। इस प्रकार मीन राशि में चतुर्ग्रही योग बनेगा। चार ग्रहों का एक राशि में होने वाला यह योग कई राशियों के लिए लाभदायक साबित होगा। इससे कई राशियों को लाभ होगा। यहां पढ़ें इस योग से किन राशियों को लाभ होगा।

कन्या राशि के लिए मी राशि में बनने वाला चतुर्ग्रही योग शुभ फल देने वाला साबित होगा। आपको बता दें कि कन्या राशि में अभी केतू बैठे हैं। वहीं शुक्र भी मीन राशि में ऐसे में सप्तम भाव में इस युति के बनने से आपको बिजनेस में लाभ होने के संकेत मिल रहे हैं।लाइफ में आपको तरक्की मिलेगी। जिन लोगों की शादी नहीं हुईहै, उनके विवाह के योग बन सकते हैं। इसके अलावा आपके लिए नौकरी में भी तरक्की के योग बन रहे हैं।

वृषभ राशि वालों के लिए यह चार ग्रहों का योग लाभ देगा। आपको आय के एक से अधिक साधन बनेंगे। निवेश से भी आपके लिए लाभ होने के योग हैं। आर्थिक तौर पर आप पैसों में वृद्धि होते हुए देखेंगे। घर परिवार में मंगल कार्य होंगे और परिवार में कोई खुशखबरी आएगी।

कर्क राशि वालों के लिए भाग्य अब आपके हर को काम को बनाने लगेगा। काफी समय से जो चीजें आपकी पहुंच में नहीं थी, वो अब आपको मिलने लगेंगी। कई बाहर घूमने का भी प्लान बना सकते हैं। धन लाभ के अवसरों में वृद्दि होगी। जो स्टूडेंट्स नौकरी के लिए तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए भी अच्छी खबर है।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।