Hindi NewsUttar-pradesh NewsAmroha NewsTraffic Jam on Delhi-Lucknow Highway Traps Ambulances Endangers Patients
जाम में फंसी तीन एंबुलेंस, मरीजों की जान पर बनी
Amroha News - गजरौला में दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर जाम में तीन एंबुलेंस फंस गईं। एक एंबुलेंस मेरठ और दो दिल्ली जा रही थीं। घंटेभर तक जाम में फंसे रहने से मरीजों की जान पर खतरा मंडराने लगा। एंबुलेंस चालक ने सायरन...
Newswrap हिन्दुस्तान, अमरोहाSat, 19 April 2025 05:20 AM

गजरौला। दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर लगे जाम में तीन एंबुलेंस भी फंस गईं। बताया जा रहा है कि एक एंबुलेंस मेरठ व दो दिल्ली जा रही थीं। घंटाभर तक लगे जाम में फंसे रहने से मरीजों की जान पर बनी रही। चालक ने काफी देर तक एंबुलेंस का सायरन बजाया लेकिन निकलने में सफलता नहीं मिली। सायरन की वजह से वहां अफरातफरी का माहौल भी बना रहा। इसके अलावा जाम लगने पर धूल का गुबार आसमान में दिखाई दिया। लोगों की आंखों में धूल घुसी तो परेशानी का सामना करना पड़ा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।