Shukra in Shani Nakshtra gochar on 26 April 2025 Know main effect on 3 zodiac sign Shukra Gochar 2025: शुक्र का शनि के नक्षत्र में गोचर, इन राशियों को शुक्र देंगे लाभ, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
Hindi Newsधर्म न्यूज़Shukra in Shani Nakshtra gochar on 26 April 2025 Know main effect on 3 zodiac sign

Shukra Gochar 2025: शुक्र का शनि के नक्षत्र में गोचर, इन राशियों को शुक्र देंगे लाभ

  • Shukra gochar 2025: शुक्र को धन और वैभव का स्वामी माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि जब इनकी चाल में किसी भी तरह का बदलाव होता है, तो कई राशियों को यह आर्थिक लाभ कराता है। इस बार शुक्र शनि के नक्षत्र में परिवर्तन कर रहे हैं।

Anuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तानMon, 21 April 2025 01:07 PM
share Share
Follow Us on
Shukra Gochar 2025: शुक्र का शनि के नक्षत्र में गोचर, इन राशियों को शुक्र देंगे लाभ

शुक्र को धन और वैभव का स्वामी माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि जब इनकी चाल में किसी भी तरह का बदलाव होता है, तो कई राशियों को यह आर्थिक लाभ कराता है। इस बार शुक्र शनि के नक्षत्र में परिवर्तन कर रहे हैं। 26 अप्रैल को शुक्र ग्रह शनि के नक्षत्र उत्तर भाद्रपद में प्रवेश करेंगेष 26 अप्रैल को सुबह 12 बजे से 16 मई 2025 तक इसी नक्षत्र में विराजमान रहेंगे। शुक्र के इस गोचर से कई राशियों के लिए लाभ के योग बनेंगे। शुक्र का यह गोचर इन 3 राशियों को आर्थिक लाभ कराएगा।

कर्क राशि वालों के लिए समय बहुत अच्छा रहेगा। इस समय नौकरी और वैवाहिक जीवन दोनों अच्छे रहेंगे। काफी समय से अगर आप लग्जरी आइटम की शॉपिंग करना चाह रहे थे, तो इश समय आप कर सकेंगे। शुक्र का शनि के नक्षत्र में जाना इस राशि को बहुत अधिक बल देगा।

तुला राशि वालों के लिए यह समय करियर में अच्छा बदलाव लेक आर हा है। आपके करियर में अगर कहीं कोई रोक लगी है, तो इस दौरान आप करियर में उन्नति करेंगी। बस आपको पूरे आत्मविश्वास साथ रहना होग। हेल्थ के मामले में भी आप अच्छे रहेंगे।

ये भी पढ़ें:शनि का 24 साल बाद मीन राशि में गोचर, बन रहा षटग्रही योग, किन राशियों पर असर

मकर राशि के लोगों के लिए अप्रैल का महीना बहुत शुभ योग लेकर आ रहा है। इस समय मकर राशि के लोगों को नौकरी और बिजनेस दोनों में लाभ होगा, एक तरह से जो आपको नुकसान हुआ था, उसकी भरपाई हो जाएगी। आर्थिक समृद्धि इस दौरान आपको मिलेगी। काफी समय से अगर आप पैसों से परेशान थे, तो आपके लिए अच्छा समय है। अगर परिवार में कोई मंगल कार्य या शादी होनी है, इस दौरान पक्की हो सकती है।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें धर्म न्यूज़ , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!