Surya gochar in mesh Rashi big change end Kharmas know effect on all 12 zodiac mesh to meen Surya gochar: मेष राशि में आ गए सूर्य, आज से खरमास समाप्त, जानें 12 राशियों पर क्या प्रभाव डालेंगे सूर्यदेव, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
Hindi Newsधर्म न्यूज़Surya gochar in mesh Rashi big change end Kharmas know effect on all 12 zodiac mesh to meen

Surya gochar: मेष राशि में आ गए सूर्य, आज से खरमास समाप्त, जानें 12 राशियों पर क्या प्रभाव डालेंगे सूर्यदेव

मेष राशि में आ गए हैं सूर्य, यह सूर्य का परिवर्तन बड़ा परिवर्तन है। जिसका प्रभाव सभी राशियों पर होगा। ऐसे में जानें 12 राशियों पर अलग-अलग क्या प्रभाव होगा। यहां जानें मेष से लेकर मीन तक का हाल

Anuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तान, ज्योतिर्विद पंडित डॉ दिवाकर त्रिपाठीMon, 14 April 2025 09:27 PM
share Share
Follow Us on
Surya gochar: मेष राशि में आ गए सूर्य, आज से खरमास समाप्त, जानें 12 राशियों पर क्या प्रभाव डालेंगे सूर्यदेव

वैसाख कृष्ण पक्ष प्रतिपदा 13 अप्रैल 2025 दिन रविवार की रात में 5:01 बजे के बाद ग्रहो में राजा सूर्य का गोचर के दृष्टिकोण से राशि परिवर्तन देवगुरु बृहस्पति की राशि मीन से मंगल की राशि मेष में हो गया है। अर्थात सूर्य का गोचर 14 अप्रैल दिन सोमवार को सूर्योदय पूर्व से ही अश्विनी नक्षत्र एवं मेष राशि में हो गया है। मेष राशि में प्रवेश करते ही एक महीने से चले आ रहे खरमास का समापन भी हो जाएगा हो जाएगा। खरमास में विवाह आदि जैसे मांगलिक कार्यों के लिए मुहूर्त का अभाव हो जाता है। परंतु सूर्य के मेष राशि में पहुंचने के बाद विवाह आदि के लिए शुभ मुहूर्त मिलने के कारण विवाह की गूंज चहुँओर सुनाई देने लगेगी। खरमास के बाद 14 अप्रैल दिन सोमवार से विवाह का पहला लग्न आरंभ होगा इसके साथ ही अप्रैल महीने में विवाह के लग्नो की संख्या निम्न-

14, 15, 16, 17, 18, 19, 20, 21, 25, 26, 29, 30,

मई महीने के विवाह लग्न-1, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11, 12, 13, 14, 15, 16, 17, 18, 22, 23, 24, 28,

जून महीने में विवाह लग्न-

1, 2, 3, 4, 5, 7, 8 उसके बाद देवगुरु बृहस्पति को वृद्धत्व का दोष लग जाएगा। जिस कारण से विवाह आदि के लिए शुभ मुहूर्त समाप्त हो जाएंगे। इसके बाद पुनः श्री हरि विष्णु के चीरनिद्रा से जागने के बाद 18 नवंबर 2025 से विवाह लग्न आरंभ होगा। यह सूर्य का परिवर्तन बड़ा परिवर्तन है। जिसका प्रभाव सभी राशियों पर होगा। ऐसे में जानें 12 राशियों पर अलग-अलग क्या प्रभाव होगा। यहां जानें मेष से लेकर मीन तक का हाल

सूर्य के गोचर का सभी राशियों पर भी व्यापक प्रभाव दिखाई देगा-

मेष :- व्यक्तित्व में वृद्धि, आकर्षण में वृद्धि, बौद्धिक क्षमता का सदुपयोग होगा। पिता का सहयोग सानिध्य प्राप्त होगा। शिक्षा क्षेत्र के लिए समय ठीक रहेगा। संतान पक्ष से शुभता बढ़ेगी।

वृष :- गृह एवं वाहन सुख में वृद्धि होगा। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। घरेलू कार्यों पर खर्च होगा। यात्रा में खर्च बढ़ेगा। दूरस्थ यात्रा पर खर्च बढ़ेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में विजय की स्थिति होगी।

मिथुन :- आय एवं लाभ में वृद्धि। पराक्रम एवं पुरुषार्थ में वृद्धि होगा। भाई बहनों तथा मित्रों का सहयोग सानिध्य प्राप्त होगा। अध्ययन अध्यापन में सामान्य अवरोध उत्पन्न हो सकता है। संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होगा।

कर्क :- परिवार में शुभ कार्य होंगे। धन संबंधित कार्यों में प्रगति होगी। नौकरी तथा व्यवसाय में वृद्धि होगा। पिता का सहयोग सानिध्य प्राप्त होगा। हृदय अथवा सीने के रोग से तनाव हो सकता है।

सिंह :- मनोबल में वृद्धि होगा। व्यक्तित्व में निखार आएगा। पुरुषार्थ एवं परिश्रम में वृद्धि होगा। पिता का सहयोग सानिध्य प्राप्त होगा । कार्यों में भाग्य का साथ प्राप्त होगा। सामाजिक दायरे में वृद्धि होगा।

कन्या :- वाणी की तीव्रता में वृद्धि होगा। पारिवारिक कार्यों का खर्च बढ़ेगा। दांत की समस्या हो सकती है। पेट एवं पैर की समस्या तनाव दे सकती है परंतु शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगा। कोर्ट कचहरी में विजय प्राप्त होगा। धन बढ़ेगा।

तुला :- आय एवं व्यापार में वृद्धि होगा। व्यक्तित्व में वृद्धि होगा। मानसिक तीव्रता में वृद्धि होगा। दांपत्य जीवन में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। प्रेम संबंधों में टकराव होगा। साझेदारी के कार्यों में वृद्धि होगी।

वृश्चिक :- सामाजिक, पद, प्रतिष्ठा एवं सम्मान में वृद्धि होगा। परिश्रम में वृद्धि होगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में विजय प्राप्त होगा। कोर्ट कचहरी में विजय होगा। आंखों की समस्या के कारण तनाव होगा।

ये भी पढ़ें:आज से मीन राशि में शुरू होगा चतुर्ग्रही योग, इन तीन राशियों के लिए खास रहेगा

धनु :- बौद्धिक क्षमता का विस्तार होगा। अध्ययन अध्यापन में वृद्धि होगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होगा। पिता का वर्चस्व बढ़ेगा। कार्यों में भाग्य का साथ प्राप्त होगा । आय में वृद्धि होगी।

मकर :- सीने की तकलीफ में वृद्धि होगा। गृह एवं वाहन सुख को लेकर तनाव होगा। माता के स्वास्थ्य पर खर्च बढ़ेगा। उलझन में वृद्धि होगी। सामाजिक पद प्रतिष्ठा में सामान्य तनाव हो सकता है। स्वास्थ्य के कारण सुख में कमी महसूस होगी।

कुंभ :- पराक्रम एवं पुरुषार्थ में वृद्धि होगा। सामाजिक दायरे में वृद्धि होगा। दांपत्य जीवन एवं प्रेम संबंधों में सुधार होगा। साझेदारी के कार्यों से लाभ होगा। भाई बहनों एवं मित्रों का सहयोग सानिध्य प्राप्त होगा।

मीन :- वाणी की तीव्रता में वृद्धि होगी। अचानक खर्च में वृद्धि होगा। धन संग्राम में अवरोध होगा। पेट एवं पैर की समस्या के कारण तनाव होगा। आंखों की समस्या पर खर्च होगा। रोग एवं कर्ज में वृद्धि होगा।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें धर्म न्यूज़ , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!