Taurus Horoscope Today 7 May 2025 aaj ka vrish rashifal Future pridictions वृषभ राशिफल 7 मई 2025: वृषभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 7 मई का दिन?, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
Hindi Newsधर्म न्यूज़Taurus Horoscope Today 7 May 2025 aaj ka vrish rashifal Future pridictions

वृषभ राशिफल 7 मई 2025: वृषभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 7 मई का दिन?

Taurus Horoscope 7 May 2025 Rashifal : राशि चक्र की यह दूसरी राशि है, इस राशि का चिन्ह ’बैल’ है। वृष राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा वृष राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि वृष होती है।

Saumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तान, डॉ. जे.एन. पांडेयTue, 6 May 2025 09:04 PM
share Share
Follow Us on
वृषभ राशिफल 7 मई 2025: वृषभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 7 मई का दिन?

Taurus Horoscope Today, वृषभ राशिफल 7 मई 2025: लव अफेयर में शांत रहें और रिलेशनशिप में महत्वपूर्ण फैसला लेने पर विचार करें। वर्कप्लेस पर अनुशासित रहें और आत्मविश्वास के साथ नई जिम्मेदारियां लें। आज सेहत और धन दोनों अच्छे रहने वाले हैं।

वृषभ लव राशिफल- लव अफेयर को अगले स्तर तक ले जाएं। आज आपका पार्टनर सपोर्टिव रहेगा। हमेशा धैर्य रखें और अपने पार्टनर पर खूब प्यार लुटाएं। आप अतीत के मामलों को शांत तरीके से निपटाने पर भी विचार कर सकते हैं। आज माता-पिता से शादी के बारे में बातचीत करना भी अच्छा रहेगा। जो लोग शादीशुदा हैं उन्हें अपने पार्टनर को पर्सनल स्पेस देने की जरूरत है और उन पर फैसले थोपने से बचना चाहिए। सिंगल जातकों को आज नया प्यार मिल सकता है। जिन महिलाओं को लव अफेयर टॉक्सिक लगता है वे इससे बाहर निकलना पसंद कर सकती हैं।

ये भी पढ़ें:7 मई का दिन मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें राशिफल

वृषभ करियर राशिफल- जो लोग नौकरी के लिए विदेश जाने के इच्छुक हैं उन्हें दिन के दूसरे भाग में कुछ अच्छे मौके मिलेंगे। कुछ महत्वपूर्ण कार्यों में कलीग की मदद की जरूरत होगी और आपका एटीट्यूड यहां महत्वपूर्ण रहने वाला। आईटी, हेल्थकेयर, ट्रांसपोर्ट, ट्रैवल, हॉस्पिटैलिटी, एनीमेशन, लॉ और एडकेडमिक प्रोफेशनल फील्ड से जुड़े लोग कार्यस्थल पर एक्स्ट्रा घंटे बिताएंगे। विदेशी यूनिवर्सिटी में हायर स्टडीज की तलाश कर रहे स्टूडेंट्स पॉजिटिव न्यूज की उम्मीद कर सकते हैं। बिजनेसमैन को धन जुटाने में थोड़ी परेशानी हो सकती है लेकिन एक-दो दिन में इसका हल हो जाएगा।

वृषभ आर्थिक राशिफल- धन के मामले में आपका दिन अच्छा रहेगा। पेंमेंट में दिक्कतों के बावजूद बिजनेसमैन को अच्छा रिटर्न मिलेगा, जबकि वृषभ राशि की महिला जातक भी सभी पेंडिंग बिल चुकाने में सफल होंगी। कुछ जातकों के घर में संपत्ति के नाम पर परेशानियां रहेंगी। आज आप किसी फ्रेंड के साथ पैसों का कोई मसला सुलझाने पर भी विचार कर सकते हैं। आप घर के लिए इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने के लिए दिन का पहला हिस्सा भी चुन सकते हैं।

ये भी पढ़ें:मेष राशिफल 7 मई 2025: मेष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 7 मई का दिन?

वृषभ सेहत राशिफल- आज भारी सामान उठाने से बचें और माता-पिता की सेहत को महत्व दें। बड़े-बुजुर्गों को दिन के दूसरे भाग में सांस लेने में परेशानी हो सकती है। आज पहाड़ी इलाकों में गाड़ी चलाते समय भी आपको सतर्क रहना चाहिए। शराब और तंबाकू को छोड़ना अच्छा रहने वाला है।

डॉ. जे.एन. पांडेय

वैदिक ज्योतिष एवं वास्तु विशेषज्ञ

ई-मेल: djnpandey@gmail.com

फोन: 91-9811107060 (केवल व्हाट्सएप)

जानें धर्म न्यूज़ , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!