Vastu Tips For Home vastu shastra ke anusar ghar kaisa hona chahiye Vastu Tips For Home : घर में इन बातों का रखना चाहिए ध्यान, वास्तु से जानिए किचन, बेडरूम किस दिशा में होना चाहिए, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
Hindi Newsधर्म न्यूज़Vastu Tips For Home vastu shastra ke anusar ghar kaisa hona chahiye

Vastu Tips For Home : घर में इन बातों का रखना चाहिए ध्यान, वास्तु से जानिए किचन, बेडरूम किस दिशा में होना चाहिए

Vastu Tips For Home : वास्तुशास्त्र का हिंदू धर्म में बहुत अधिक महत्व होता है। मान्यताओं के अनुसार घर का वास्तु सही होने पर जीवन आनंददायक हो जाता है जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है।

Yogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSat, 10 May 2025 02:27 PM
share Share
Follow Us on
Vastu Tips For Home : घर में इन बातों का रखना चाहिए ध्यान, वास्तु से जानिए किचन, बेडरूम किस दिशा में होना चाहिए

Vastu Tips For Home : वास्तुशास्त्र का हिंदू धर्म में बहुत अधिक महत्व होता है। मान्यताओं के अनुसार घर का वास्तु सही होने पर जीवन आनंददायक हो जाता है जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है। वहीं, वास्तु दोष होने पर व्यक्ति को जीवन में कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। आइए जानते हैं, वास्तुशास्त्र के अनुसार घर कैसा होना चाहिए…

स्नान घर- वास्तु के अनुसार, घर के पूर्व दिशा में स्नान घर होना चाहिए। बाथरूम में टंकी, शॉवर और वाशबेसिन पूर्व या उत्तर दिशा में लगवाना चाहिए।

किचन- वास्तुशास्त्र के अनुसार आग्नेय कोण(पूर्व-दक्षिण) दिशा में किचन का निर्माण करवाना शुभ रहता है। भोजन बनाते समय गृहिणी का मुख हमेशा उत्तर या पूर्व दिशा में होना चाहिए। पश्चिम दिशा में डाइनिंग टेबल रखना चाहिए।

बेडरूम- वास्तुशास्त्र के अनुसार दक्षिण दिशा में बेडरूम का स्थान होना चाहिए। बेडरूम में देवी-देवताओं की तस्वीर नहीं रखना चाहिए। ईशान कोण और आग्नेय कोण में बेडरूम नहीं होना चाहिए।

तिजोरी- वास्तुशास्त्र के अनुसार उत्तर दिशा में तिजोरी का स्थान होना चाहिए।

मंदिर- वास्तुशास्त्र के अनुसार ईशान कोण में घर का मंदिर बनवाना चाहिए। इस दिशा के स्वामी भगवान शिव हैं। इसके साथ ही देवी-देवताओं की मूर्ति पूर्व-उत्तर दिशा में रखना चाहिए। दक्षिण दिशा में पूजा घर नहीं होना चाहिए। मंदिर के आसपास बाथरूम और टॉयलेट नहीं बनाना चाहिए।

बाथरूम- वास्तुशास्त्र के अनुसार दक्षिण और पश्चिम दिशा(नैऋत्य कोण) में बाथरूम का निर्माण करवाना चाहिए। मंदिर के आसपास बाथरूम और टॉयलेट नहीं बनाना चाहिए।

स्टोर रूम- वास्तुशास्त्र के अनुसार ईशान और पूर्व दिशा में स्टोर रूम का निर्माण करवाना चाहिए।

स्टडी रूम- वास्तुशास्त्र के अनुसार दक्षिण और पश्चिम दिशा और पश्चिम दिशा में स्टडी रूम होना चाहिए।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

ये भी पढ़ें:मेष राशि में करेंगे शुक्र प्रवेश, इन राशियों को होगा लाभ
जानें धर्म न्यूज़ , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!