Hyundai sells over Creta Electric SUVs over 4000 units in India since launch, check all details इस इलेक्ट्रिक SUV की बंपर बिक्री, अब तक 4,000 से ज्यादा लोगों ने खरीदा; जानिए इस प्रीमियम EV में ऐसा क्या खास?, Auto Hindi News - Hindustan
Hindi Newsऑटो न्यूज़Hyundai sells over Creta Electric SUVs over 4000 units in India since launch, check all details

इस इलेक्ट्रिक SUV की बंपर बिक्री, अब तक 4,000 से ज्यादा लोगों ने खरीदा; जानिए इस प्रीमियम EV में ऐसा क्या खास?

हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक (Hyundai Creta Electric) ने 4,000 यूनिट बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है। इस एसयूवी को कंपनी ने कुछ दिन पहले ही लॉन्च किया था। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

Sarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSun, 8 June 2025 11:02 AM
share Share
Follow Us on
इस इलेक्ट्रिक SUV की बंपर बिक्री, अब तक 4,000 से ज्यादा लोगों ने खरीदा; जानिए इस प्रीमियम EV में ऐसा क्या खास?

भारतीय इलेक्ट्रिक कार बाजार में हुंडई (Hyundai) ने अपने कदम और मजबूत कर दिए हैं। हुंडई इंडिया (Hyundai India) ने दावा किया है कि क्रेटा इलेक्ट्रिक SUV (Creta Electric SUV) की अब तक 4,000 से ज्यादा यूनिट्स बेची जा चुकी हैं। हालांकि, यह आंकड़ा टाटा नेक्सन EV (Tata Nexon EV) और एमजी विंडसर ईवी (MG Windsor EV) के मुकाबले कम है। फिर भी यह हुंडई (Hyundai) के लिए एक अहम माइलस्टोन है। खासकर ऐसे समय में जब भारतीय ग्राहक EV की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

ये भी पढ़ें:क्रेटा से छिन गया नंबर-1 का ताज, ₹9 लाख से कम की इस SUV ने मार ली बाजी

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Hyundai Creta EV

Hyundai Creta EV

₹ 17.99 - 23.5 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Harrier EV

Tata Harrier EV

₹ 21.49 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Curvv EV

Tata Curvv EV

₹ 17.49 - 22.24 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra BE 6

Mahindra BE 6

₹ 18.9 - 26.9 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra XUV 400 EV

Mahindra XUV 400 EV

₹ 16.74 - 17.69 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Nexon EV

Tata Nexon EV

₹ 12.49 - 17.19 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

क्रेटा ईवी बनाम नेक्सन ईवी और MG विंडसर

हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक (Hyundai Creta Electric) की कुल बिक्री अब तक 4,000 यूनिट से ज्यादा है। टाटा नेक्सन ईवी (Tata Nexon EV) हर महीने लगभग 3,000 और 4,000 यूनिट्स की बिक्री है।

MG विंडसर ईवी

MG विंडसर ईवी 9.99 लाख की शुरुआती कीमत के साथ, हर महीने 3,000-4,000 यूनिट्स की बिक्री, भारत की सर्वाधिक बिकने वाली EV बनती जा रही है

हुंडई क्रेटा ईवी (Creta EV) की बिक्री नेक्सन (Nexon) और विंडसर (Windsor) जैसी EVs से काफी पीछे है, जिसकी एक बड़ी वजह इसकी कीमत मानी जा रही है। क्रेटा ईवी (Creta EV) की कीमत 17.99 लाख से 24.37 लाख (एक्स-शोरूम) है, जो आम भारतीय खरीदार को वैल्यू-फॉर-मनी से दूर लग सकती है।

हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक में क्या खास?

हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक (Hyundai Creta Electric) क्रेटा SUV का पूरी तरह इलेक्ट्रिक वर्जन है, जो उसी डिजाइन फिलॉसफी को फॉलो करता है। जैसा कि इसके पेट्रोल-डीजल मॉडल में देखने को मिलता है। हालांकि, इसमें EV स्पेसिफिक बदलाव भी किए गए हैं।

बैटरी और रेंज

इसमें 42kWh और 51.4 kWh का बैटरी पैक मिलता है। इसके रेंज की बात करें तो इस ईवी की रेंज 390 किमी. से 473 किमी. तक (चार्जिंग साइकिल पर निर्भर) है।

टॉप फीचर्स

इसके टॉप फीचर्स की बात करें तो इसमें स्मार्ट पैनोरमिक सनरूफ (वॉइस-इनेबल्ड), Bose का 8-स्पीकर प्रीमियम साउंड सिस्टम, 10.25-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। इसके अलावा इसमें ड्यूल-जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, डिजिटल की और इन-कार पेमेंट सिस्टम जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसमें V2L और V2V टेक्नोलॉजी (इससे आप दूसरी EV चार्ज कर सकते हैं या इलेक्ट्रिक गैजेट्स चला सकते हैं) दी गई है।

क्या कीमत बनी बड़ी रुकावट?

जहां टाटा नेक्सन ईवी (Tata Nexon EV) और MG विंडसर ईवी कम कीमत और अच्छी रेंज के साथ अधिक ग्राहकों को आकर्षित कर रही हैं। वहीं, हुंडई क्रेटा ईवी (Hyundai Creta EV) की कीमत उसे प्रीमियम सेगमेंट में डालती है।

ये भी पढ़ें:मार्केट में तहलका मचाने आ रही हुंडई की ये 3 धांसू कार, जान लीजिए डिटेल्स

हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक (Hyundai Creta Electric) एक प्रीमियम EV SUV है, जो स्टाइल, परफॉर्मेंस और हाई-टेक फीचर्स से भरपूर है। हालांकि, इसकी कीमत इसे आम ग्राहक से थोड़ी दूर करती है, लेकिन फीचर लवर्स और हुंडई ब्रांड को पसंद करने वालों के लिए यह एक बेहतरीन विकल्प है। अगर आप एक स्टाइलिश, स्मार्ट और फ्यूचर रेडी EV SUV चाहते हैं, और बजट ज्यादा है, तो Creta EV पर जरूर विचार करें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।