होंडा भारत में कर रही नई पारी की तैयारी, एलिवेट बेस्ड BEV करेगी लॉन्च; देश पहला बाजार बनेगा
- होंडा कार्स इंडिया भी देश के इलेक्ट्रिक सेगमेंट में एंट्री की तैयारी कर रही है। दरअसल, कंपनी भारतीय बाजार में एलिवेट बेस्ड इलेक्ट्रिक SUV को लेकर आएगी। इस इलेक्ट्रिक SUV को भारत में ही तैयार किया जाएगा।

होंडा कार्स इंडिया भी देश के इलेक्ट्रिक सेगमेंट में एंट्री की तैयारी कर रही है। दरअसल, कंपनी भारतीय बाजार में एलिवेट बेस्ड इलेक्ट्रिक SUV को लेकर आएगी। इस इलेक्ट्रिक SUV को भारत में ही तैयार किया जाएगा। इसका ब्रांड नेम अलग होगा, लेकिन यह SUV के समान प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी। इसे 2026 और 2027 के बीच लॉन्च किया जाएगा। खास बात ये रहेगी कि इसे सबसे पहले भारत में लॉन्च किया जाएगा। इसके बाद इसे ग्लोबल लॉन्च किया जाएगा।
एलिवेट EV होंडा की मारुति ई विटारा, हुंडई क्रेटा EV, किआ कैरेंस EV, नेक्स्ट जनरेशन की एमजी ZS EV, टाटा कर्व EV, महिंद्रा BE6 और टोयोटा अर्बन SUV के प्रोडक्शन के लिए तैयार वर्जन जैसी कारों को टक्कर देने वाली होगी। इसका मतलब है कि इसकी कीमत 20 लाख से 26 लाख रुपए के बीच होने की उम्मीद है। यह एक नया उभरता हुआ सेगमेंट है जो अगले साल विस्तार होगा। यह निश्चित रूप से रेगुलर एलिवेट से ऊपर आएगा। जिसके बारे में होंडा का कहना है कि यह BEV के पक्ष में HEV टेक्नोलॉजी को छोड़ देगा।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Honda Elevate
₹ 11.91 - 16.63 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra BE 6
₹ 18.9 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
Benling India Kriti
₹ 56,940 - 66,121

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
Benling India Aura
₹ 73,000

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
स्कोडा की तरह ही होंडा भी सेफ गेम खेलना चाहती है और CAFE 3 नॉर्म्स पर पूरी स्पष्टता के साथ-साथ BEV और हाइब्रिड कारों के लिए कराधान पर केंद्र सरकार के रुख का इंतजार कर रही है। इसकी स्ट्रेटजी सेगमेंट में आगे होने के अधिक जोखिम भरे रास्ते के बजाय कॉम्पटीटर्स से बाजार हिस्सेदारी हासिल करने के लिए मजबूत प्रोडक्ट पेशकशों पर इशारा करती है।
होंडा ने कार की डिटेल के बारे में चुप्पी साधी है, लेकिन इस व्हीकल के साथ आने वाली कुछ चीजों का अनुमान लगाया जा सकता है। इसकी रेंज 500 किमी से 600 किमी होगी और इसमें 60+kWh बैटरी पैक होने की उम्मीद है। इसमें एलिवेट (जिसे तब तक नया रूप मिल जाना चाहिए था) जैसी ही फीचर्स मिलेंगे, जिनमें लेवल-2 ADAS, रियर AC वेंट के साथ क्लाइमेट कंट्रोल, डिजिटल स्क्रीन, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, पावर्ड फ्रंट सीटें और एक पैनोरमिक सनरूफ शामिल हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।