कभी इस 7-सीटर को खरीदने शोरूम के बाहर लगती थी लाइन, अब सिर्फ 16 ग्राहक मिले; जानिए नाम
- महिंद्रा के दिसंबर सेल्स ब्रेकअप डेटा में एक बार फिर मराजो MPV सबसे फिसड्डी कार रही। इस 7 सीटर कार को पिछले महीने सिर्फ 16 यूनिट ही बिकीं।

महिंद्रा के दिसंबर सेल्स ब्रेकअप डेटा में एक बार फिर मराजो MPV सबसे फिसड्डी कार रही। इस 7 सीटर कार को पिछले महीने सिर्फ 16 यूनिट ही बिकीं। कंपनी ने 2024 में इसे अपडेट करके नया मॉडल लॉन्च किया था, लेकिन ग्राहकों को लुभाने में ये पूरी तरह नाकाम रही है। पिछले 6 महीने के दौरान सिर्फ अक्टूबर में इसकी सबसे ज्यादा 37 यूनिट बिकी थीं। वहीं, इन 6 महीने में इसकी कुल 91 यूनिट बिकी हैं। जब इसे भारत में लॉन्च किया गया था तब इसकी सेल्स जररदस्त थी। ये कंपनी की पॉपुलर 7-सीटर कार थी। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला मारुति अर्टिगा, किआ कैरेंस, रेनो ट्राइबर के साथ इनोव क्रिस्टा, मारुति XL6 और मारुति इनविक्टो जैसे मॉडल से होता है।
महिंद्रा मराजो सेल्स 2024 | |
महीना | यूनिट |
जुलाई | 14 |
अगस्त | 8 |
सितंबर | 7 |
अक्टूबर | 37 |
नवंबर | 9 |
दिसंबर | 16 |
टोटल | 91 |
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Mahindra Marazzo
₹ 14.59 - 17 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra XUV700
₹ 13.99 - 26.04 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra BE 6
₹ 18.9 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
महिंद्रा मराजो की नई कीमतें
महिंद्रा मराजो की नई कीमतों की बात करें तो इसके M2 7s वैरिएंट की पुरानी कीमत 14,39,400 रुपए थी, जो अब बढ़कर 14,59,400 रुपए हो गई है। यानी इसकी कीमत में 20,000 रुपए का इजाफा कर दिया गया है। इसके M2 8s वैरिएंट की पुरानी कीमत 14,39,400 रुपए थी, जो अब बढ़कर 14,59,400 रुपए हो गई है। यानी इसकी कीमत में 20,000 रुपए का इजाफा कर दिया गया है।
इसके M4 Plus 7s वैरिएंट की पुरानी कीमत 15,66,001 रुपए थी, जो अब बढ़कर 15,86,000 रुपए हो गई है। यानी इसकी कीमत में 19,999 रुपए का इजाफा कर दिया गया है। इसके M4 Plus 8s वैरिएंट की पुरानी कीमत 15,74,200 रुपए थी, जो अब बढ़कर 15,94,200 रुपए हो गई है। यानी इसकी कीमत में 20,000 रुपए का इजाफा कर दिया गया है।
इसके M6 Plus 7s वैरिएंट की पुरानी कीमत 16,72,001 रुपए थी, जो अब बढ़कर 16,92,000 रुपए हो गई है। यानी इसकी कीमत में 19,999 रुपए का इजाफा कर दिया गया है। इसके M6 Plus 8s वैरिएंट की पुरानी कीमत 16,80,200 रुपए थी, जो अब बढ़कर 17,00,200 रुपए हो गई है। यानी इसकी कीमत में 20,000 रुपए का इजाफा कर दिया गया है।
मराजो के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
महिंद्रा की इस MPV में 1.5 लीटर डीजल इंजन मिलेगा, जो 121 हॉर्सपावर की ताकत और 300 न्यूटन मीटर टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 6 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। इस कार के सभी वेरिएंट्स में सेफ्टी के लिए एयरबैग्स, ABS, EBD, रियर पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स मिलेंगे। बात करें इसके फीचर्स की तो इसमें 7.0 इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम (एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले कनेक्टिविटी वाला), रिमोट की-लेस एंट्री, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, सेंट्रल AC सिस्टम और 17 इंच एलॉय व्हील जैसे फीचर आते हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।