देश की सबसे सस्ती 7-सीटर कार हो गई टैक्स फ्री! कीमत 5.44 लाख, अभी ग्राहकों के ₹98000 बच रहे
- जब बात देश की सबसे सस्ती 7-सीटर की होती है तब मारुति की ईको का नाम सबसे ऊपर आता है। दरअसल, इस इस कार की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.44 लाख रुपए है। इस कार को CSD कैंटीन से खरीदते हैं तब ग्राहकों को टैक्स की बचत हो जाती है।

जब बात देश की सबसे सस्ती 7-सीटर की होती है तब मारुति की ईको का नाम सबसे ऊपर आता है। दरअसल, इस इस कार की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.44 लाख रुपए है। इस कार को CSD कैंटीन से खरीदते हैं तब ग्राहकों को टैक्स की बचत हो जाती है। दरअसल, कैंटीन स्टोर्स डिपार्टमेंट यानी CSD पर जवानों से 28% की जगह सिर्फ 14% GST ही लिया जाता है। जिसके चलते यहां से कार खरीदने पर जवानों का टैक्स का बड़ा अमाउंट बच जाता है। Cars24 के मुताबिक, ईको के 5 STR STD MT वैरिएंट की CSD कीमत 4.60 लाख रुपए है। यानी इस वैरिएंट पर ग्राहकों का 84 हजार रुपए टैक्स बचता है। वैरिएंट के हिसाब से इस कार पर 98 हजार रुपए तक की बचत हो जाती है।
बता दें कि CSD रक्षा मंत्रालय के तहत भारत सरकार का एकमात्र स्वामित्व वाला उद्यम है। भारत में अहमदाबाद, बागडोगरा, दिल्ली, जयपुर, कोलकाता और मुंबई जैसे शहरों में 34 CSD डिपो हैं। यह भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा संचालित है। भारतीय आबादी के एक चुनिंदा हिस्से को भोजन, चिकित्सा वस्तुओं, घरेलू आवश्यकताओं और यहां तक कि कारों को अफॉर्डेबल कीमतों के साथ बेचते हैं। CSD से कार खरीदने के लिए एलिजेबल ग्राहकों में सर्विंग और रिटायर्ड सशस्त्र बल कर्मी, सैन्य कर्मियों की विधवाएं और भूतपूर्व सैनिक और डिफेंस सिविलियन शामिल हैं।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Maruti Suzuki Eeco
₹ 5.32 - 6.58 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Renault Triber 2025
₹ 6 - 10 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra BE 6
₹ 18.9 - 26.9 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra Thar ROXX
₹ 12.99 - 23.09 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Nexon
₹ 8 - 15.6 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Kia Seltos
₹ 11.13 - 20.51 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
मारुति ईको की CSD और सिविल कीमतें फरवरी 2025 | |||
वैरिएंट | CSD कीमत | शोरूम कीमत | अंतर |
5 STR STD MT | ₹4.60 लाख | ₹5.44 लाख | ₹84 हजार |
7 STR STD MT | ₹4.86 लाख | ₹5.73 लाख | ₹87 हजार |
5 STR AC MT | ₹4.92 लाख | ₹5.80 लाख | ₹88 हजार |
5 STR AC CNG MT | ₹5.72 लाख | ₹6.70 लाख | ₹98 हजार |
न्यू मारुति ईको के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
मारुति ईको में K सीरीज 1.2-लीटर इंजन मिलता है। पेट्रोल से 80.76 PS का पावर और 104.5 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करती है। जबकि CNG से घटकर 71.65 PS और 95 Nm का अधिकतम टॉर्क हो जाता है। टूर वैरिएंट के लिए कंपनी का दावा है कि गैसोलीन ट्रिम के लिए 20.2 km/l और CNG के लिए 27.05 km/kg है। वहीं, पैसेंजर ट्रिम के लिए पेट्रोल के लिए माइलेज 19.7 km/l और CNG के लिए 26.78 km/kg तक कम हो जाता है। इसे 4 वैरिएंट में खरीद सकते हैं। जिसमें 5-सीटर, 7-सीटर, कार्गो, टूर और एम्बुलेंस बॉडी स्टाइल शामिल हैं।
ईको में 11 सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं, जो सेफ्टी से जुड़े सभी मौजूदा और कुछ आने वाले नियमों को पूरा करती है। इनमें रिवर्स पार्किंग सेंसर, इंजन इमोबिलाइजर, दरवाजों के लिए चाइल्ड लॉक, सीट बेल्ट रिमाइंडर, EBD के साथ ABS, डुअल फ्रंट एयरबैग शामिल हैं। ईको को अब एक नया स्टीयरिंग व्हील और एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है। दोनों यूनिट कंपनी ने अपनी एस-प्रेसो और सेलेरियो से ली हैं। पुराने स्लाइडिंग AC कंट्रोल को भी नई रोटरी यूनिट से बदल दिया गया है। ईको की लंबाई 3,675mm, चौड़ाई 1,475mm और ऊंचाई 1,825mm है। एम्बुलेंस वर्जन की ऊंचाई 1,930mm है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।