Tata Motors Group global wholesales at 3.66 Lakh in Q4 FY25 टाटा मोटर्स की Q4 FY25 ग्लोबल होलसेल में आई 3% की गिरावट, आंकड़ा 3.66 लाख यूनिट का रहा, Auto Hindi News - Hindustan
Hindi Newsऑटो न्यूज़Tata Motors Group global wholesales at 3.66 Lakh in Q4 FY25

टाटा मोटर्स की Q4 FY25 ग्लोबल होलसेल में आई 3% की गिरावट, आंकड़ा 3.66 लाख यूनिट का रहा

  • टाटा मोटर्स ग्रुप की Q4 FY25 में ग्लोबल होलसेल में 3% की गिरावट देखने को मिली है। सेल के इस आंकड़े में जगुआर लैंड रोवर भी शामिल है। कंपनी की होलसेल Q4 FY24 की तुलना में 3% कम होकर 3,66,177 यूनिट रही।

Narendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तानTue, 8 April 2025 02:17 PM
share Share
Follow Us on
टाटा मोटर्स की Q4 FY25 ग्लोबल होलसेल में आई 3% की गिरावट, आंकड़ा 3.66 लाख यूनिट का रहा

टाटा मोटर्स ग्रुप की Q4 FY25 में ग्लोबल होलसेल में 3% की गिरावट देखने को मिली है। सेल के इस आंकड़े में जगुआर लैंड रोवर भी शामिल है। कंपनी की होलसेल Q4 FY24 की तुलना में 3% कम होकर 3,66,177 यूनिट रही। Q4 FY25 में टाटा मोटर्स के सभी कमर्शियल व्हीकल और टाटा देवू (Tata Daewoo) रेंज की ग्लोबल होलसेल Q4 FY24 की तुलना में 3% कम होकर 1,07,765 यूनिट रही। Q4 FY25 में टाटा मोटर्स के पैसेंजर व्हीकल की ग्लोबल होलसेल Q4 FY24 की तुलना में 6% कम होकर 1,46,999 यूनिट रही।

जगुआर लैंड रोवर की ग्लोबल होल सेल Q4 FY24 की तुलना में 1% अधिक होकर 1,11,413 यूनिट रही। तिमाही के दौरान जगुआर की थोक बिक्री 7,070 व्हीकल थी, जबकि तिमाही के दौरान लैंड रोवर की होलसेल 1,04,343 व्हीकल थी।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Tata Curvv

Tata Curvv

₹ 10 - 19 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Yamaha MT-15 V2

Yamaha MT-15 V2

₹ 1.69 - 1.74 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Royal Enfield Hunter 350

Royal Enfield Hunter 350

₹ 1.5 - 1.75 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra XUV700

Mahindra XUV700

₹ 13.99 - 25.89 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Harley-Davidson X440

Harley-Davidson X440

₹ 2.4 - 2.79 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra Scorpio-N

Mahindra Scorpio-N

₹ 13.99 - 24.89 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
ये भी पढ़ें:महीनेभर पहले लॉन्च हुई ये कार, अब कंपनी दे रही ₹15 लाख का डिस्काउंट

मार्च में टाटा नंबर-3 पर रही
मार्च की बिक्री की बात करें तो, मारुति ने मार्च में कुल 1.5 लाख बिक्री के साथ पहले नंबर पर अपनी पकड़ बनाए रखी है। हालांकि, दूसरे और तीसरे नंबर पर कड़ी प्रतिस्पर्धा देखी गई, क्योंकि हुंडई ने यह नंबर हासिल किया लेकिन बहुत अधिक अंतर से नहीं। जबकि टाटा मोटर्स इस बार दूसरे नंबर पर आने के बहुत करीब थी। बिक्री के हिसाब से हुंडई ने कुल 51,820 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की, जबकि टाटा मोटर्स ने पिछले महीने 51,616 यूनिट्स बेचीं। चौथे नंबर पर महिंद्रा रही, जिसकी कुल बिक्री 48,048 यूनिट्स रही।

ये भी पढ़ें:बलेनो पर मिल रहा इतना बड़ा डिस्काउंट, सुनकर इसे खरीदने शोरूम पहुंच जाएंगे आप!

इलेक्ट्रिक सेगमेंट में भी नंबर-1 टाटा
इलेक्ट्रिक कारों की डिमांड समय के साथ बढ़ती जा रही है। इसका असर पिछले महीने की सेल्स रिपोर्ट पर भी देखा जा सकता है। हमेशा की तरह मार्च 2025 में टाटा मोटर्स देश की नंबर-1 इलेक्ट्रिक कार बेचनी वाली कंपनी रही। वहीं, MG मोटर और महिंद्रा को भी अच्छी संख्या में ग्राहक मिले। लिस्ट में पहले नंबर पर टाटा मोटर्स रही। पंच EV और नेक्सन EV जैसी बेहतरीन इलेक्ट्रिक कारों की दम पर कंपनी ने पिछले महीने कुल 4,710 यूनिट सेल की हैं, जो फरवरी 2025 में बिकी 3,980 यूनिट के मुकाबले 18% की मासिक बढ़ोतरी को दिखाता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।