एक्टिवा, शाइन, जुपिटर और पल्सर को पीछे धकेल ये बाइक बनी नंबर-1, सभी टू-व्हीलर ताकती रह गई इसका मुंह
फरवरी 2025 में सबसे ज्यादा बिकने वाली 10 टू-व्हीलर में स्प्लेंडर, एक्टिवा, शाइन, जुपिटर और पल्सर सबसे टॉप पर रहीं। हीरो की स्प्लेंडर 2,07,763 यूनिट्स के साथ भारत की नंबर-1 बाइक बनी रही। आइए इसकी सेल्स रिपोर्ट देखते हैं।

भारत के टू-व्हीलर बाजार ने फरवरी 2025 में 8.07% की गिरावट दर्ज की है, जहां कुल 9,59,598 यूनिट्स की बिक्री हुई, जबकि फरवरी 2024 में 10,43,813 यूनिट्स बिकी थीं। कुछ मॉडल्स ने शानदार ग्रोथ दिखाई, जबकि कुछ में भारी गिरावट देखी गई। आइए फरवरी 2025 में भारत की टॉप 10 सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक्स और स्कूटर्स के बारे में जानते हैं।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Royal Enfield Classic 350
₹ 1.93 - 2.3 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Royal Enfield Goan Classic 350
₹ 2.35 - 2.38 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Honda Shine 100
₹ 66,900

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Honda Shine 125
₹ 83,251 - 87,251

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Honda Shine
₹ 83,251 - 87,251

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
सबसे ज्यादा बिकने वाली 10 टू-व्हीलर
हीरो स्प्लेंडर (Hero Splendor) - 2,07,763 यूनिट्स के साथ भारत की नंबर-1 बाइक बनी रही, लेकिन इसकी बिक्री में 25.25% की गिरावट आई, क्योंकि फरवरी 2024 में इसकी 2,77,939 यूनिट्स सेल हुई थी।
होंडा एक्टिवा (Honda Activa) - 1,74,009 यूनिट्स की बिक्री के साथ दूसरे स्थान पर रही, लेकिन 13.05% की गिरावट दर्ज की, क्योंकि फरवरी 2024 में इसकी 2,00,134 यूनिट्स की बिक्री हुई।
होंडा शाइन (Honda Shine) - 1,54,561 यूनिट्स बिकीं, जो 8.26% की ग्रोथ दर्शाती हैं, क्योंकि फरवरी 2024 में इसकी 1,42,763 यूनिट्स बिकी।
TVS जुपिटर (TVS Jupiter) - 1,03,576 यूनिट्स की बिक्री के साथ 40.23% की शानदार ग्रोथ हासिल की। जी हां, क्योंकि फरवरी 2024 में 73,860 यूनिट्स सेल हुई थी।
बजाज पल्सर (Bajaj Pulsar) - 21.90% की गिरावट के साथ 87,902 यूनिट्स बिकीं (फरवरी 2024: 1,12,544 यूनिट्स)।
हीरो HF डिलक्स (Hero HF Deluxe) – 70,581 यूनिट्स के साथ 7.30% की गिरावट दर्ज की, क्योंकि इसने फरवरी 2024 में 76,138 यूनिट्स की बिक्री की थी।
सुजुकी एक्सेस (Suzuki Access) - 4.54% की मामूली ग्रोथ के साथ 59,039 यूनिट्स बिकीं, क्योंकि फरवरी 2024 में इसकी 56,473 यूनिट्स बिकीं।
TVS अपाचे (TVS Apache) - 9.72% की ग्रोथ के साथ 37,954 यूनिट्स बिकीं, क्योंकि फरवरी 2024 में इसकी 34,593 यूनिट्स सेल हुईं।
टीवीएस XL 100 (TVS XL 100) -18.23% की गिरावट के साथ 33,572 यूनिट्स बिकीं, क्योंकि फरवरी 2024 में इसकी 41,059 यूनिट्स की बिक्री हुई।
रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 (Royal Enfield Classic 350) - 8.23% की ग्रोथ के साथ इसकी 30,641 यूनिट्स की बिक्री हुई, क्योंकि फरवरी 2024 में इसकी 28,310 यूनिट्स बिकी।
फरवरी 2025 में महीने-दर-महीने सेल्स कंपैरिजन (MoM Comparison)
जनवरी 2025 की तुलना में फरवरी 2025 में टू-व्हीलर बिक्री में 6.85% की गिरावट देखी गई।
हीरो स्प्लेंडर (Hero Splendor) - जनवरी 2025 की 2,59,431 यूनिट्स की तुलना में फरवरी में 2,07,763 यूनिट्स बिकीं, यानी 19.92% की गिरावट।
होंडा एक्टिवा (Honda Activa) - जनवरी में 1,66,739 यूनिट्स से बढ़कर फरवरी में 1,74,009 यूनिट्स हो गईं, यानी 4.36% की बढ़त।
होंडा शाइन (Honda Shine) - 1,68,290 यूनिट्स (जनवरी 2025) से गिरकर 1,54,561 यूनिट्स हो गईं, यानी 8.16% की गिरावट।
TVS जुपिटर (Jupiter) - 1,07,847 यूनिट्स (जनवरी 2025) से गिरकर 1,03,576 यूनिट्स हो गईं, यानी 3.96% की गिरावट।
बजाज पल्सर (Bajaj Pulsar) - 1,04,081 यूनिट्स (जनवरी 2025) से गिरकर 87,902 यूनिट्स हो गईं, यानी 15.54% की गिरावट।
हीरो HF डिलक्स (Hero HF Deluxe) - जनवरी में 62,223 यूनिट्स से बढ़कर फरवरी में 70,581 यूनिट्स हो गईं, यानी 13.43% की बढ़त।
सुजुकी एक्सेस (Suzuki Access) - जनवरी में 54,587 यूनिट्स से बढ़कर फरवरी में 59,039 यूनिट्स हो गईं, यानी 8.16% की बढ़त।
TVS अपाचे - 34,511 यूनिट्स (जनवरी 2025) से बढ़कर 37,954 यूनिट्स हो गईं, यानी 9.98% की बढ़त।
TVS XL 100 - 41,872 यूनिट्स (जनवरी 2025) से गिरकर 33,572 यूनिट्स हो गईं, यानी 19.82% की गिरावट।
रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 - जनवरी की 30,582 यूनिट्स की तुलना में फरवरी में 30,641 यूनिट्स बिकीं, यानी 0.19% की मामूली बढ़त।
फरवरी 2025 में भारतीय टू-व्हीलर बाजार में गिरावट देखने को मिली, लेकिन कुछ स्कूटर और बाइक्स ने जबरदस्त परफॉर्मेंस दी। हीरो स्प्लेंडर, होंडा एक्टिवा और होंडा शाइन अभी भी लोगों की पसंद बनी हुई है, जबकि TVS जुपिटर और सुजुकी एक्सेस (Suzuki Access) जैसे स्कूटर्स की डिमांड लगातार बढ़ रही है। बजाज पल्सर और TVS XL 100 को इस बार झटका लगा, लेकिन हीरो HF डिलक्स और TVS अपाचे ने अच्छी ग्रोथ दर्ज की।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।