Toyota Sales Breakup April 2025 HyRyder, Innova, Glanza, Fortuner, Taisor, check all details टोयोटा ने मचाया धमाल! लोगों ने इस कार को बंद आंखों से खरीदा, सबको पीछे धकेल बन गई नंबर-1, Auto Hindi News - Hindustan
Hindi Newsऑटो न्यूज़Toyota Sales Breakup April 2025 HyRyder, Innova, Glanza, Fortuner, Taisor, check all details

टोयोटा ने मचाया धमाल! लोगों ने इस कार को बंद आंखों से खरीदा, सबको पीछे धकेल बन गई नंबर-1

टोयोटा की हायराइडर ने अप्रैल 2025 में धमाल मचा दिया। लोगों ने पिछले महीने इस कार को बंद आंखों से खरीदा। इस कार ने सबको पीछे धकेल नंबर-1 की पोजिशन हथिया ली। आइए सेल्स रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

Sarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीTue, 27 May 2025 03:59 PM
share Share
Follow Us on
टोयोटा ने मचाया धमाल! लोगों ने इस कार को बंद आंखों से खरीदा, सबको पीछे धकेल बन गई नंबर-1

अप्रैल 2025 में टोयोटा ने एक बार फिर भारतीय ऑटोमोबाइल मार्केट में शानदार प्रदर्शन किया है, जहां एक तरफ वार्षिक (YoY) बिक्री में जबरदस्त उछाल देखने को मिला। वहीं, दूसरी ओर मासिक (MoM) बिक्री में थोड़ी गिरावट भी देखने को मिली। आइए आसान भाषा में समझते हैं किस मॉडल ने मचाया धमाल और किसे निराशा का सामना करना पड़ा।

ये भी पढ़ें:भारत की सबसे सस्ती CVT हैचबैक बनी Hyundai i20, जानिए क्यों सबकी नजरें इस पर टिक

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Toyota Glanza

Toyota Glanza

₹ 6.86 - 10 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Renault Triber

Renault Triber

₹ 6.15 - 9.02 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Toyota Fortuner Legender

Toyota Fortuner Legender

₹ 44.11 - 48.09 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Toyota Fortuner

Toyota Fortuner

₹ 33.78 - 51.94 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Toyota Urban Cruiser Taisor

Toyota Urban Cruiser Taisor

₹ 7.74 - 13.04 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Toyota Urban Cruiser Hyryder

Toyota Urban Cruiser Hyryder

₹ 11.34 - 20.19 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

अप्रैल 2025 में टोयोटा की कुल बिक्री

अप्रैल 2025 में टोयोटा की कुल बिक्री 24,833 यूनिट रही। वहीं, इसकी YoY वृद्धि 32.78% रही। जी हां, क्योंकि अप्रैल 2024 में इसकी 18,700 यूनिट बिकी थीं। यह 6,133 यूनिट की बढ़ोतरी थी। कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार टोयोटा हायराइडर (Toyota HyRyder) थी।

टोयोटा हायराइडर (Toyota Urban Cruiser Hyryder) बिक्री 4,642 यूनिट्स रही। इसकी YoY ग्रोथ 42.74% रही, जो टोयोटा की कुल बिक्री में 18.69% हिस्सेदारी रखती है। अपडेटेड टेक्नोलॉजी और बेहतर सेफ्टी फीचर्स ने इस SUV को खरीदारों की पहली पसंद बना दिया है।

मॉडलअप्रैल 2025 बिक्रीYoY ग्रोथ
हायराइडर4642 यूनिट्स42.74%
हाईक्रॉस4,494 यूनिट्स5.10%
ग्लैंजा4,132 यूनिट्स-5.66%
इनोवा क्रिस्टा3,205 यूनिट्स13.37%
फॉर्च्यूनर2,904 यूनिट्स24.90%
रुमियन2,462 यूनिट्स106.54%
टेसर2,421 यूनिट्सनया मॉडल
हायलुक्स345 यूनिट्स30.68%
कैमरी208 यूनिट्स16.20%
वेलफायर20 यूनिट्स300%

नोट: वेलफायर (Vellfire) ने भले ही सिर्फ 20 यूनिट्स बेची हों, लेकिन पिछले साल के मुकाबले ये 300% की जबरदस्त छलांग है।

मासिक तुलना (MoM): क्या घटा बिक्री का ग्राफ?

मार्च 2025 की बिक्री 28,373 यूनिट्स थी। वहीं, अप्रैल 2025 की बिक्री 24,833 यूनिट्स हो गई। ये 12.48% की MoM गिरावट थी।

किसकी बिक्री घटी?

टोयोटा हायक्रॉस (Hycross) की बिक्री 37.21% तक घट गई। वहीं, हायराइडर (HyRyder) की बिक्री 12.18% तक घट गई। इसके अलावा फॉर्च्यूनर (Fortuner) की बिक्री 14.39% तक घट गई। वहीं, टेजर की बिक्री 30.19% घट गई। हायलुक्स (Hilux) की बिक्री में 34.66% और वेलफायर (Vellfire) की बिक्री में 94.22% (मार्च में बिकी थीं 346 यूनिट्स) की गिरावट देखी गई।

ये भी पढ़ें:ये 5 यूनिक फीचर्स जो टाटा अल्ट्रोज को बनाती है बलेनो से अलग, जानिए पूरी डिटेल्स

किसकी बिक्री बढ़ी?

टोयोटा के ग्लैंजा (Glanza) की बिक्री 18.02% रही। वहीं, इनोवा क्रिस्टा (Innova Crysta) की बिक्री 18.75% रही। इसके अलावा रुमियन (Rumion) की बिक्री 37.31% तक बढ़ गई। वहीं, कैमरी (Camry) की बिक्री में 2.46% की बढ़ोतरी हुई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।