आयुष्मान कार्ड : कैंप के लिए स्थल चयन कर प्रस्ताव भेजने का आदेश
-समीक्षा बैठक में नगर आयुक्त, बीडीओ और मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी को डीएम ने दिये निर्देश, आरा कलेक्ट्रेट

-समीक्षा बैठक में नगर आयुक्त, बीडीओ और मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी को डीएम ने दिये निर्देश आरा, हमारे संवाददाता। भोजपुर जिले में आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए विशेष कैंप के लिए स्थल चयन कर प्रस्ताव भेजने का आदेश दिया गया। इसे लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक का आयोजन शुक्रवार को किया गया। इस दौरान नगर आयुक्त, बीडीओ और मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी को डीएम तनय सुल्तानिया की ओर से निर्देश दिए गए। बताया गया कि जिले में आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए विशेष अभियान 26, 27 और 28 मई को चलाया जाएगा। इस दौरान कैंप का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान निर्णय लिया गया कि निर्धारित तिथि को चिह्नित सार्वजनिक स्थलों पर विशेष कैंप आयोजित कर पात्र लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा।
यह अभियान आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत संचालित होगा। डीएम ने नगर आयुक्त, सभी नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारियों एवं बीडीओ को निर्देश दिया कि वे तत्काल कैंप आयोजन के लिए सही स्थानों की पहचान कर प्रस्ताव भेजें। साथ ही प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर कार्यरत पर्यवेक्षीय अधिकारियों, कर्मियों, जीविका दीदी, आशा, आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं के लिए आईडी निर्माण की प्रक्रिया को शीघ्रता से पूर्ण करने के भी निर्देश दिए गए। स्थानीय जनप्रतिनिधियों के माध्यम से अधिकाधिक लोगों को जागरूक करने का निर्देश दिया गया। वहीं व्यापक प्रचार-प्रसार करने का आदेश दिया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।