रेल मंत्री के बिहार दौरे में लखीसराय में हुआ भव्य स्वागत
रेल मंत्री के बिहार दौरे में लखीसराय में हुआ भव्य स्वागत

लखीसराय, एक प्रतिनिधि भारत सरकार के रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव अपने दो दिवसीय बिहार दौरे के क्रम में शुक्रवार को लखीसराय पहुंचे। इस दौरान जब उनकी ट्रेन वापस लौटते हुए लखीसराय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या तीन पर कुछ क्षणों के लिए रुकी, तो कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। स्वागत के लिए पहले से तैयार भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक कुमार, जदयू जिला अध्यक्ष रामानंद मंडल सहित विभिन्न दलों के नेताओं ने फूलमाला पहनाकर और भगवान श्रीराम की मूर्ति भेंट कर रेल मंत्री का अभिनंदन किया। रेल मंत्री ने भी जोश से हाथ में भाजपा का झंडा लहराते हुए कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को तैयार रहने की अपील की।
इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। आरपीएफ प्रभारी प्रशांत कुमार और जीआरपी थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में प्लेटफार्म पर पुलिस बल तैनात था, जिससे सुरक्षा में कोई चूक न हो। भारी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता की भीड़ ने रेलवे स्टेशन को उत्सव स्थल में तब्दील कर दिया था। रेल मंत्री जैसे ही ट्रेन के गेट पर आए, कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक उनका अभिवादन किया। हर किसी ने अलग-अलग फूलमाला लेकर मंत्री को सम्मानित किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ढोल, नगाड़ों और जयकारों के साथ सरकार के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। भाजपा कार्यकर्ताओं ने उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव दोनों का जोरदार स्वागत किया। मौके पर मौजूद लोगों ने रेल मंत्री को लखीसराय से जुड़ी मांगों का ज्ञापन भी सौंपा और क्षेत्र में रेलवे सुविधाओं के विस्तार की अपेक्षा जताई। भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक कुमार जदयू जिलाध्यक्ष रामानंद मंडल, नप अध्यक्ष अरविंद पासवान, नप उपाध्यक्ष शंकर राम, सनोज साव, ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष सह सूत्री की समिति के मेंबर विकास आनद, विकास कुमार, नगर महामंत्री रुपेश कुमार बंटी, भाजपा नेता गौतम मंडल, संजय कुमार बांका, मंडल अध्यक्ष राजेश कुमार, प्रो मनोरंजन, राजकुमार महतो, अजय यादव, डा संतोष, मिडिया प्रभारी अजय कुमार सहित कई लोग शामिल थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।