Chacha-Bhatija Beaten in Bhojpur Over Previous Dispute पूर्व के विवाद में चाचा-भतीजे की पिटाई, Ara Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAra NewsChacha-Bhatija Beaten in Bhojpur Over Previous Dispute

पूर्व के विवाद में चाचा-भतीजे की पिटाई

भोजपुर के संदेश थाना क्षेत्र के डिहरी गांव में एक दिन पहले के झगड़े के विवाद में चाचा-भतीजे की पिटाई कर दी गई। घायल धर्मेंद्र सिंह और उनके भतीजे गौतम कुमार को सदर अस्पताल में इलाज कराया गया। गौतम ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, आराFri, 23 May 2025 08:56 PM
share Share
Follow Us on
पूर्व के विवाद में चाचा-भतीजे की पिटाई

आरा। भोजपुर के संदेश थाना क्षेत्र के डिहरी गांव में एक दिन पूर्व के झगड़े के विवाद में चाचा-भतीजे की पिटाई कर दी गई। इससे दोनों जख्मी हो गए, जिनका इलाज सदर अस्पताल में कराया गया। घायलों में डिहरी गांव निवासी धर्मेंद्र सिंह और उनके भतीजा गौतम कुमार शामिल हैं। गौतम कुमार ने बताया कि उसके चाचा धर्मेंद्र सिंह के बेटे और गांव के ही चंदन के बेटे के बीच गुरुवार को झगड़ा हुआ था। हालांकि बात खत्म हो गई थी। शुक्रवार की दोपहर उसके चाचा धर्मेंद्र सिंह बाइक से मठिया पर जा रहे थे। रास्ते में सड़क पर ही चंदन का घर पड़ता है।

उसके चाचा चंदन सिंह घर के पास पहुंचे, तो घेर कर उनकी लाठी-डंडों से पिटाई कर दी गई। चाचा को पिटता देख वह बचाने गया, तो उसकी भी जमकर पिटाई कर दी गई। गौतम कुमार की ओर से चंदन सिंह अन्य लोगों पर लाठी-डंडे और धारदार हथियार से मारपीट करने का आरोप लगाया गया है। बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है। ...

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।