किन्नरों का किया गया सम्मान
कोइलवर में किन्नरों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह में किन्नरों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। सत्य चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक संजय राय ने किन्नर समाज की सामाजिक भागीदारी पर चिंता...
Newswrap हिन्दुस्तान, आराFri, 18 April 2025 08:29 PM

आरा। कोईलवर में किन्नरों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें अंगवस्त्र दे सम्मानित किया गया। मौके पर सत्य चैरिटेबल ट्रस्ट आरा के संस्थापक संजय राय ने कहा कि किन्नर समाज जिले में सामाजिक कार्यों से दूर रहता है, सिर्फ मांगलिक कार्यक्रम में ही उनको बुलाया जाता है। मौके पर मौजूद शाहाबाद किन्नर समाज के गुरु महंत तारा ने कहा कि सम्मान पा किन्नर गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। संस्था को जहां भी जरूरत होगी, हम सभी हर प्रकार से मदद को तैयार हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।