Senior Tug of War State Championship Inaugurated in Ara Bhojpur Team Wins First Match टग ऑफ वॉर : भोजपुर ने पूर्वी चंपारण को हराया, Ara Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAra NewsSenior Tug of War State Championship Inaugurated in Ara Bhojpur Team Wins First Match

टग ऑफ वॉर : भोजपुर ने पूर्वी चंपारण को हराया

आरा में आरवीएस पब्लिक स्कूल के खेल मैदान पर शनिवार को पांचवीं सीनियर टग ऑफ वॉर राज्य प्रतियोगिता का उद्घाटन हुआ। उद्घाटन मैच में भोजपुर ने पूर्वी चंपारण को हराकर विजय की शुरुआत की। मुख्य अतिथि...

Newswrap हिन्दुस्तान, आराSat, 12 April 2025 08:29 PM
share Share
Follow Us on
टग ऑफ वॉर : भोजपुर ने पूर्वी चंपारण को हराया

आरा। आरवीएस पब्लिक स्कूल के खेल मैदान पर शनिवार को पांचवीं सीनियर टग ऑफ वॉर राज्य प्रतियोगिता का उद्घाटन हुआ। प्रतियोगिता का पहला व उद्घाटन मैच भोजपुर और पूर्वी चंपारण के बीच खेला गया। भोजपुर की टीम ने पूर्वी चंपारण को हरा अपने विजय अभियान की शुरुआत की। इसके पूर्व मुख्य अतिथि पद्मश्री भीम सिंह भवेश, होटल मौर्य के जीएम बीडी सिंह व सहार सीओ ने संयुक्त रूप से खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और टग ऑफ वार खेल कर किया। सचिव डॉ कुमार विजयेश ने बताया कि अयोजन अध्यक्ष सह विद्यालय की निदेशिका डॉ कांति सिंह ने अथितियों व 16 जिलों से आए टग ऑफ वॉर के खिलाड़ियों और अधिकारियों का स्वागत अपने अध्यक्षीय भाषण से किया। संचालन तकनीकी पदाधिकारी चन्दन पांडेय ने किया। अयोजन को सफल बनाने में रवि कुमार सिंह, अरुण कुमार, आकाश प्रतीक, प्रियता प्रसाद, डॉ शकील अहमद, विनय कृष्ण, नितिन राठौर, दीपक कश्यप, आयुष कुमार, शैलेश दुबे, शुभम कुमार, प्रतीक राज, ताशु कुमार अहम भूमिका निभा रहे हैं। प्रतियोगिता में पटना, रोहतास, बक्सर, कैमूर, वैशाली, नवादा, पूर्वी चंपारण, गया, लखीसराय, मुजफ्फरपुर, अरवल, बांका, मधुबनी, सारण, नवादा और भोजपुर की टीम है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।