Tribute Ceremony for Former PM Rajiv Gandhi Held by Bhojpur District Congress Committee पूर्व पीएम राजीव गांधी का शहादत दिवस मना, Ara Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAra NewsTribute Ceremony for Former PM Rajiv Gandhi Held by Bhojpur District Congress Committee

पूर्व पीएम राजीव गांधी का शहादत दिवस मना

आरा। पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्प राजीव गांधी के याहादत दिवस पर भोजपुर जिला कांग्रेस

Newswrap हिन्दुस्तान, आराWed, 21 May 2025 09:01 PM
share Share
Follow Us on
पूर्व पीएम राजीव गांधी का शहादत दिवस मना

आरा। निज प्रतिनिधि देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न राजीव गांधी के शहादत दिवस पर भोजपुर जिला कांग्रेस कमिटी की ओर से श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम स्थानीय पार्टी कार्यालय शहीद भवन आरा में आयोजित हुआ। अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमिटी भोजपुर के अध्यक्ष अशोक राम ने की। कार्यक्रम की शुरुआत स्व राजीव गांधी के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर की गई। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं उनके जीवन, व्यक्तित्व एवं राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद किया। जिला अध्यक्ष अशोक राम ने स्व राजीव गांधी को भारत के सूचना प्रौद्योगिकी युग का अग्रदूत, पंचायती राज संस्थाओं के सशक्तीकरण के समर्थक, एवं युवाओं को सशक्त बनाने वाले दूरदर्शी नेता के रूप में याद किया।

कार्यक्रम में पूर्व विधान परिषद सदस्य डॉ अजय कुमार सिंह, बीरेंद्र मिश्रा, पन्नग त्रिपाठी, अशोक यादव, प्रमोद राय, लाल देव सिंद, अरबिन्द कुमार सिंह, मनोज कुमार अंजनी, रिपुंजय ओझा, सूर्य प्रकाश, मुकेश चन्द्रवंशी, राजू कुमार सिंह सहित दर्जनों नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।