संगठन की मजबूती में सक्रिय कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका
कुर्साकांटा में भाजपा द्वारा सक्रिय सदस्य सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। पूर्णियां जिला के पूर्व अध्यक्ष राकेश कुमार ने संगठन की मजबूती पर जोर...

कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि कुर्साकांटा प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में भाजपा की ओर से सक्रिय सदस्य सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकत्र्ता शामिल हुए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्णियां जिला भाजपा के निर्वतमान अध्यक्ष राकेश कुमार ने कहा कि संगठन की मजबूती और विस्तार में सक्रिय कार्यकत्र्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। पार्टी के हित के लिए जो कार्य करती है, पार्टी भी उनके लिए सदैव तैयार रहता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा ने जनसंघ से लेकर भाजपा की स्थापना तक विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा एक मात्र पार्टी है जिसने परिवारवाद की राजनीति के खिलाफ अवाज उठाई और राष्ट्रवाद को अपनी राजनीतिक विचारधारा का केन्द्र बनाया। उन्होंने कहा कि भाजपा के लिए राष्ट्र सर्वोपरी है। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष अंजू लता झा ने किया। युवा नेता जोशी मंडल, उत्तरी मंडल अध्यक्ष महेश साह, जिला महामंत्री आकाश राज, सह कोषाध्यक्ष हरेन्द्र नारायण सिंह ने कार्यकत्र्ताओं से 14 अप्रैल को डॉ भीमराव अम्बेदर जयंती सभी बूथों पर मनाने की अपील की। मौके पर शिव शंकर राजभर, अरविन्द मंडल, धर्मेन्द्र प्रसाद सिंह, वीणा देवी, राम राज साह, ईश्वरचंद भगत, कृपानन्द मंडल, गौरव सिंह, शणेश शंकर राय, बजारु सिंह, महावीर सिंह, बिहारी ठाकुर, राजू राय, मिंटू राय, अमरेन्द्र पासवान, भागीरथ मंडल आदि मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।