Congress Protests Against PM Modi s Government in Farbisganj फारबिसगंज स्टेशन चौक पर नारेबाजी कर किया प्रदर्शन, Araria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAraria NewsCongress Protests Against PM Modi s Government in Farbisganj

फारबिसगंज स्टेशन चौक पर नारेबाजी कर किया प्रदर्शन

फारबिसगंज के स्टेशन चौक पर कांग्रेस कमिटी ने मोदी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेसी नेताओं ने राजनीतिक प्रतिशोध और ईडी के दुरुपयोग का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि नेशनल हेराल्ड मामले में...

Newswrap हिन्दुस्तान, अररियाThu, 17 April 2025 01:50 AM
share Share
Follow Us on
फारबिसगंज स्टेशन चौक पर नारेबाजी कर किया प्रदर्शन

फारबिसगंज,एक संवाददाता। फारबिसगंज के स्टेशन चौक पर बुधवार को नगर कांग्रेस कमिटी के द्वारा विरोध जताया गया। इस दौरान कांग्रेसी नेताओं ने पीएम मोदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी व प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व नगर कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष अमितेश कुमार गुड्डू जबकि संचालन प्रखंड अध्यक्ष गुलाब चन्द ऋषिदेव ने किया। इस मौके पर कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल सिन्हा,शंकर ह,यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव करण कुमार पप्पू,संजीव शेखर,श्रीकुमार ठाकुर,शशिमोहन ठाकुर,मासूम अंसारी,एनएसयूआई जिलाध्यक्ष इरशाद सिद्दीकी,मन्नू मानव, मुमताज शेख,सावन सागर, उत्कर्ष मिश्रा, बरकत अली,मो. असलम,अमन रजा,मो.शहीद, मो. सीम सहित दर्जनों कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद थे। इस मौके पर अनिल सिन्हा ने कहा कि मोदी सरकार राजनीतिक प्रतिशोध के तहत ईडी का दुरुपयोग कर विपक्ष की आवाज को दबाना चाहती है। वहीं कांग्रेस नेता करण कुमार पप्पू और अमितेश कुमार ने बताया कि यह केस बिना एक रुपए, बिना एक रुपए की प्रॉपर्टी के स्थानांतरण के शुरू हुआ है। नेशनल हेराल्ड की पुरानी प्रॉपर्टी को मैनेज करने के लिए एक नॉट फॉर प्रॉफिट-सेक्शन 8 की कंपनी बनाई गई, जिसमें सोनिया गांधी और अन्य लोग जुड़े हुए थे। इसमें ना डिविडेंड दिया जा सकता है और ना ही कमर्शियल ट्रांजैक्शन हो सकता है। कहा कि इस कड़ी में एक मनगढ़ंत और झूठा केस रचा गया है। उसी शृंखला में चार्जशीट दाखिल करने की भी प्रक्रिया हुई है। शुरुआत से इस मामले का कानूनी रूप से सामना किया जा रहा है। यह एक फेक मामला है, जिसमें कोई भी तथ्य नहीं है। अंततोगत्वा इस मामले में कोर्ट अपनी स्पष्टता रखेगा। इस केस को राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से चलाया जा रहा है, जो साफ- साफ मोदी सरकार की साजिश दिखाई पड़ रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।