BJP Prepares for Upcoming Assembly Elections with New Appointments भाजपा ने विधान सभा प्रभारी और संयोजक नियुक्त किए, Purnia Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsPurnia NewsBJP Prepares for Upcoming Assembly Elections with New Appointments

भाजपा ने विधान सभा प्रभारी और संयोजक नियुक्त किए

पूर्णिया में भारतीय जनता पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी ने विभिन्न विधानसभाओं के प्रभारी और संयोजकों की नियुक्ति की है। इस बारे में जिला भाजपा अध्यक्ष मनोज सिंह ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, पूर्णियाFri, 25 April 2025 04:32 AM
share Share
Follow Us on
भाजपा ने विधान सभा प्रभारी और संयोजक नियुक्त किए

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी ने आगामी विधानसभा को देखते हुए अपनी तैयारी शुरु कर दी है। इसके निमित्त विधान सभा प्रभारी और संयोजक की नियुक्ति की गई है। इसमें अमौर विधान सभा राजेश मेहता, बायसी जयदेव पोद्दार, कसबा ज्ञानबिन्दु शेखर, बनमनखी विजय राय, पूर्णिया अवधेश साह, धमदाहा से किशोर जायसवाल, रूपौली अंगद मंडल विधान सभा के प्रभारी बनाए गए हैं। यह जानकारी जिला भाजपा अध्यक्ष मनोज सिंह ने दी। इसके अलावे अमौर से विधान सभा संयोजक झलकेश्वर गुप्ता, बायसी से सदानन्द मंडल, कसबा से पारसनाथ साह, पूर्णिया से संजय मिश्रा, धमदाहा से कुमार राघवेन्द्र उर्फ बनी सिंह और रूपौली से अखिलेश महतो संयोजक बनाए गए हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।