शिभांगी ने खेलो इंडिया में गोल्ड जीतकर बढ़ाया मान
सन्हौला, संवाद सूत्र। सन्हौला थाना क्षेत्र की भूरिया निवासी शिभांगी मजूमदार ने खेलो इंडिया
Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरFri, 25 April 2025 04:59 AM

सन्हौला थाना क्षेत्र की भूरिया निवासी शिभांगी मजूमदार ने खेलो इंडिया में बेहतरीन प्रदर्शन कर सन्हौला क्षेत्र का नाम रोशन किया है। जवाहर नवोदय विद्यालय के पटना रीजनल में 21 से 23 अप्रैल तक खेल में शिभांगी ने 100 और 200 मीटर की दौड़ और लंबी कूद में गोल्ड मेडल हासिल की है। जवाहर नवोदय विद्यालय नगरपारा से किलोस्टर के लिए किशनगंज गई थी। वहां वह नेशनल के लिए चयनित हुई। शिभांगी तीसरी बार नेशनल के लिए चयनित हुई है। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. प्रदीप कुमार, उप प्रमुख निशा मिश्रा, मुखिया मुन्ना मंडल आदि ने शिभांगी को बधाई दी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।