Disaster Management Department Prepares for Floods and Droughts in Kuraskanta बाढ़ प्रभावित परिवारों को मिलेंगे सात सात हजार रुपया अनुदान, Araria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAraria NewsDisaster Management Department Prepares for Floods and Droughts in Kuraskanta

बाढ़ प्रभावित परिवारों को मिलेंगे सात सात हजार रुपया अनुदान

कुर्साकांटा में आपदा प्रबंधन विभाग बाढ़ और सूखाड़ से निपटने के लिए तैयार है। डीएम और अधिकारी समस्याओं का समाधान करने के लिए क्षेत्र में आकलन करेंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आवश्यक निर्देश दिए हैं।...

Newswrap हिन्दुस्तान, अररियाSun, 25 May 2025 04:00 AM
share Share
Follow Us on
बाढ़ प्रभावित परिवारों को मिलेंगे सात सात हजार रुपया अनुदान

कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि बाढ़ व सूखाड़ से निपटने के लिए आपदा प्रबंधन विभाग सतर्क है। डीएम व विभाग के अधिकारी को अपने अपने क्षेत्र में आकलन व लोगों से बात कर समस्याओं का सामाधान के लिए कहा गया है। इसके लिए कुछ दिन पूर्व पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उच्चस्तरीय समीक्षात्मक बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए हैं। यह बातें आपदा प्रबंधन मंत्री विजय कुमार मंडल शुक्रवार को कुर्साकांटा पंचायत के मरातीपुर में शिक्षक स्व योगेन्द्र शर्मा के श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे के बाद कही। उन्होंने कहा कि बाढ़ आने से पूर्व सारी तैयारी पूरी कर ली जाएगी। इसके साथ ही बाढ़ प्रभावित परिवारों को सात सात हजार रुपया अनु़दान दिया जाएगा।

साथ ही बाढ़ व अन्य आपदाओं में मृत व्यक्तियों के आश्रितों को भी चार लाख रुपए का अनुग्रह अनुदान देने की व्यवस्था की गई है। मौके पर केएन इंटर व डिग्री कॉलेज बखरी कुर्साकांटा के संस्थापक प्रो त्रिलोक नाथ झा, जटाघर झा, प्रणव गुप्ता, रमेन्द्र झा, संजय झा, रंजीत सिंह, डॉ आरएन झा, सुभाष चन्द्र गुप्ता, सुभाष साह आदि उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।