E-Shram Card Camp Held at Durga Temple 165 Laborers Registered सुपौल: 165 मजदूरों का बना ई श्रम कार्ड, Araria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAraria NewsE-Shram Card Camp Held at Durga Temple 165 Laborers Registered

सुपौल: 165 मजदूरों का बना ई श्रम कार्ड

निर्मली, एक संवाददाता। नगर के दुर्गा मंदिर परिसर में ई-श्रम कार्ड बनाने के लिए

Newswrap हिन्दुस्तान, अररियाTue, 12 Nov 2024 05:22 PM
share Share
Follow Us on
सुपौल: 165 मजदूरों का बना ई श्रम कार्ड

निर्मली, एक संवाददाता। नगर के दुर्गा मंदिर परिसर में ई-श्रम कार्ड बनाने के लिए मंगलवार को शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान 165 मजदूरों का ई-श्रम कार्ड बनाया गया। जिसमें 60 महिला एवं 105 पुरुष शामिल है। प्रखंड श्रम पदाधिकारी अनूप कुमार कामति ने बताया कि श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के आदेश पर पूरे भारत में ई-श्रम कार्ड बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि श्रमिकों का डाटा बेस तैयार करना है। यह कार्ड बनने से श्रमिकों को उनके कौशल के अनुसार रोजगार प्राप्त करने में सहायता मिलेगी। यह कार्ड 16 से लेकर 59 वर्ष के भारतीय नागरिक बना सकते है। इसके लिए आधार कार्ड पासबुक एवं मोबाइल नंबर देना आवश्यक है। यह कार्ड निशुल्क बनाया जा रहा है। मौके पर वार्ड पार्षद मनोज राम मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।