Grand Shri Ram Shobha Yatra in Kursakanta on April 12 2023 कल कुर्साकांटा में निकलेगी भव्य श्रीराम शोभायात्रा, Araria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAraria NewsGrand Shri Ram Shobha Yatra in Kursakanta on April 12 2023

कल कुर्साकांटा में निकलेगी भव्य श्रीराम शोभायात्रा

12 अप्रैल को कुर्साकांटा में भव्य श्रीराम शोभा यात्रा निकाली जाएगी। शोभा समिति ने तैयारी पूरी कर ली है। यात्रा दुर्गा मंदिर मरातीपुर से शुरू होकर विभिन्न स्थानों से होते हुए पुनः वहीं पहुंचेगी।...

Newswrap हिन्दुस्तान, अररियाFri, 11 April 2025 12:50 AM
share Share
Follow Us on
कल कुर्साकांटा में निकलेगी भव्य श्रीराम शोभायात्रा

कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि 12 अप्रैल को कुर्साकांटा में भव्य श्रीराम शोभा यात्रा निकाली जाएगी। इसके लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। श्रीराम शोभा समिति के सदस्यों के द्वारा पूरे कुर्साकांटा में जगह जगह तोरण द्वारा बनाये गए हैं। इसके साथ हीं भगवा झंडा से पाट दिया गया है। बजारों के विभिन्न दुकानों, बिजली के खंभों सहित आस पास के जगहों पर भगवा झंडा लगाया गया है। शोभायात्रा को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। श्रीराम शोभा समिति के अध्यक्ष अरविन्द मंडल, कोषाध्यक्ष गौरव सिंह व सचिव दिनेश गोस्वामी ने बताया कि श्री राम शोभायात्रा दुर्गा मंदिर मरातीपुर से निकलकर कुशेश्वर नाथ शिव पार्वती मंदिर मंठ टोला, दुर्गा स्थान चौक, मख्य बाजार होते हुए स्टैंड चौक, मवेशी हाट, हत्ता चौक दुर्गा मंदिर तक जाएगी। फिर उसी मार्ग से दुर्गा मंदिर मरातीपुर पहुंचेगी। शोभायात्रा के समापन के बादमहा प्रसाद वितरण किया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।