Historic Tricolor Rally in Bhargama Celebrates Operation Sindoor Victory ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर निकली तिरंगा यात्रा, Araria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAraria NewsHistoric Tricolor Rally in Bhargama Celebrates Operation Sindoor Victory

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर निकली तिरंगा यात्रा

भरगामा में भाजपा द्वारा ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता पर तिरंगा सम्मान यात्रा का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। रैली के दौरान देशभक्ति के नारों के साथ राष्ट्रीय ध्वज लहराए गए।...

Newswrap हिन्दुस्तान, अररियाTue, 27 May 2025 02:55 AM
share Share
Follow Us on
ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर निकली तिरंगा यात्रा

भरगामा, एक संवाददाता पाकिस्तान पर भारतीय सेना की निर्णायक कार्यवाही ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता पर सोमवार को भरगामा प्रखंड मुख्यालय में भाजपा द्वारा एक भव्य तिरंगा सम्मान यात्रा का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों, महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में भाजपा विधायक जयप्रकाश यादव, पूर्व विधायक देवंती यादव, फारबिसगंज नप अधिक वीणा देवी,भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा,फारबिसगंज मुख्य पार्षद वीणा देवी,दीपक कुमार मुन्ना,सत्यनारायण यादव,जिप सदस्य किरण देवी,भाजपा नेता अशोक कुमार सिंह, दिव्य प्रकाश यादवेंदु उर्फ विजय यादव,भाजपा मंडल अध्यक्ष नित्यानंद मेहता,कौशल सिंह भदौरिया, नवीन यादव, सितांशु शेखर पिंटू, अजय सिंह, रघुनंदन साह, शशिकांत राय, ओमप्रकाश कुंवर टार्जन, अजय सिंह, अनमोल कुंवर, परमानंद साह, वीरेंद्र मंडल, गजेंद्र दास, विमल सिंह, संजय मेहता, दयानंद यादव, संजय मिश्र, ललित झा, राजकुमार गुप्ता सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे।

तिरंगा रैली की शुरुआत महथावा के सार्वजनिक दुर्गा मंदिर परिसर से हुई, जो रघुनाथपुर, भरगामा बाजार, ब्लॉक चौक सहित पूरे क्षेत्र में देशभक्ति के नारों के साथ निकाली गई। लोगों के हाथों में राष्ट्रीय ध्वज और वीर जवानों के समर्थन में लिखी तख्तियां थी, जो पूरे वातावरण को गौरवमयी बना रही थी। इस मौके पर फारबिसगंज नप अध्यक्ष वीणा देवी ने कहा कि यह नया भारत है, जो अपनी बहन-बेटियों के सिंदूर को मिटाने वालों को धूल चटा देते हैं। हमारे जांबाज सैनिकों ने जिस वीरता का परिचय दिया है, वह विश्व इतिहास में दर्ज होने योग्य है। वहीं विधायक जयप्रकाश यादव ने रैली को संबोधित करते हुए उपस्थित लोगों को 2047 तक भारत को विकसित, आत्मनिर्भर और अजेय बनाने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता के लिए हम सभी को एकजुट होकर कार्य करना है। पूर्व विधायक देवंती यादव ने केंद्र सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति की सराहना करते हुए कहा कि आज का भारत किसी को छेड़ता नहीं, लेकिन अगर कोई छेड़े, तो छोड़ता भी नहीं। यह यात्रा सिर्फ एक रैली नहीं, बल्कि राष्ट्रप्रेम, सैन्य सम्मान और जनसंघर्ष के प्रति एकजुटता का प्रतीक बन गई। तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में आमजन भी शामिल हुई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।