भूमि विवाद में दो पक्षों में मारपीट, महिला जख्मी
अररिया के धामा में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई, जिसमें एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। महिला को स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से सदर अस्पताल लाया गया, जहाँ उसका इलाज चल रहा है।...
Newswrap हिन्दुस्तान, अररियाWed, 28 May 2025 05:16 AM

अररिया। एक संवाददाता अररिया सदर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत धामा में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। इसे स्थानीय लोगों व परिजनों की मदद से सदर अस्पताल अररिया लाया गया। जहां चिकित्सकों की देखरेख में जख्मी महिला का इलाज किया जा रहा है। जख्मी महिला अररिया सदर प्रखंड क्षेत्र के धामा निवासी नदीम की पत्नी रौनक बताया जा रहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।