Mass Kalash Yatra in Bihar s Sikti for Akhand Harinaam Sankirtan अखंड हरिनाम संकीर्तन को लेकर 551 महिलाओं ने निकाली कलशयात्रा, Araria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAraria NewsMass Kalash Yatra in Bihar s Sikti for Akhand Harinaam Sankirtan

अखंड हरिनाम संकीर्तन को लेकर 551 महिलाओं ने निकाली कलशयात्रा

सिकटी प्रखंड के मसूण्डा वार्ड नंबर सात में 551 महिलाओं और कन्या कुंवारी द्वारा अखंड हरिनाम संकीर्तन के लिए कलश यात्रा निकाली गई। यह यात्रा यज्ञ स्थल से शुरू होकर विभिन्न स्थानों से होते हुए वापस यज्ञ...

Newswrap हिन्दुस्तान, अररियाFri, 18 April 2025 04:00 AM
share Share
Follow Us on
अखंड हरिनाम संकीर्तन को लेकर 551 महिलाओं ने निकाली कलशयात्रा

सिकटी, एक संवाददाता सिकटी प्रखंड क्षेत्र के भिड़भिड़ी पंचायत अंन्तर्गत मसूण्डा वार्ड नंबर सात में अखंड हरिनाम संकीर्तन को लेकर गुरुवार को 551 महिलाओं व कन्या कुंवारी द्वारा कलश यात्रा निकाली गई। यह कलश यात्रा यज्ञ स्थल मसूण्डा से शुरू होकर फुटानी चौक से बोकंतरी डंगा टोला के पास पहुंची। यहां कलश में जल भरकर पुन: उसी रास्ते से यज्ञ स्थल पर पहुंची। कलश यात्रा में शामिल बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन मंत्री सह सिकटी विधायक विजय कुमार मंडल ने कहा कि इस अखंड संकीर्तन से लोगों में सनातन धर्म के प्रति आस्था का सैलाब देखने को मिल रहा है। लोगों को सनातन धर्म के प्रति विगत कुछ वर्षों में काफी आस्था बढ़ी है। गुरुवार को कलश यात्रा के समापन होने के बाद पंडित हरिकांत मिश्र द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ रामचरितमानस पाठ का आयोजन शुरू किया गया। शुक्रवार को रामचरितमानस पाठ के समापन के बाद अखंड संकीर्तन का आयोजन किया जायेगा। इस अखंड संकीर्तन में नेपाल सहित भारतीय क्षेत्र के लगभग एक दर्जन कीर्तन मंडली के सदस्यों द्वारा भाग लिया जाना है। इस आयोजन के सफल आयोजन में व्यापार मंडल के अध्यक्ष योगेन्द्र विश्वास, भाजपा के बरदाहा मंडल अध्यक्ष कुमोद झा, विधायक प्रतिनिधि मनोज मंडल, पूर्व प्रमुख कमरूज्जामा, बीडीओ परवेज आलम, हरि प्रमाणिक, रंधीर मंडल, अधिक लाल पासवान, भवेश राय, रंजय कुमार, अरुण मंडल, ओम प्रकाश मंडल, दीपक राजा संतोष कुमार , रामानंद यादव सुनील कुमार यादव आदि सक्रिय हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।