Missing Minor Girl Found in Khaira Suspect Arrested जमुई: लापता नाबालिक लड़की एवं लड़का गिरफ्तार, गया जेल, Araria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAraria NewsMissing Minor Girl Found in Khaira Suspect Arrested

जमुई: लापता नाबालिक लड़की एवं लड़का गिरफ्तार, गया जेल

खैरा थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिक लड़की जून से लापता थी। उसके पिता ने पुलिस में शिकायत की थी। पुलिस ने लड़की को गिद्धौर रेलवे स्टेशन के पास से बरामद किया। इस मामले में सचिन कुमार राम नामक युवक...

Newswrap हिन्दुस्तान, अररियाTue, 15 April 2025 05:08 PM
share Share
Follow Us on
जमुई: लापता नाबालिक लड़की एवं लड़का गिरफ्तार, गया जेल

खैरा। खैरा थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिक लड़की बीते वर्ष जून से लापता थी। लड़की के पिता ने खैरा थाना में एक आवेदन देकर अपने नाबालिक पुत्री की खोजने की गुहार लगाई। अपने आवेदन में उन्होंने लिखा था कि मेरी पुत्री बीते वर्ष जून महीने में गिद्धौर बाजार गई थी और तब से आज तक वापस नहीं लौटी। खैरा थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से लड़की को खोजने का प्रयास कर रही थी अन्ततः खैरा थाना के पुलिस अवर निरीक्षक विद्या रंजन एवं सशस्त्र बल के साथ नाबालिक लड़की को गिद्धोर रेलवे स्टेशन रोड में चूड़ा मिल के पास स्थित मनोज गुप्ता पिता स्वर्गीय सुरेंद्र गुप्ता के घर से बरामद किया गया एवं लड़का सचिन कुमार राम पिता भिखारी राम को गिद्धौर मिंटो टॉवर के पास से गिरफ्तार कर खैरा थाना लाया गया और लड़का सचिन कुमार राम पिता भिखारी राम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खैरा में मेडिकल जांच कर कर जेल भेज दिया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।