बाइक असंतुलित होकर गिरने से बाइक सवार जख्मी
अररिया के चंदरदई के पास एक बाइक दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों और परिजनों ने उसे सदर अस्पताल अररिया में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उसका इलाज चल रहा है।...
Newswrap हिन्दुस्तान, अररियाSun, 9 March 2025 11:28 PM

अररिया। एक संवाददाता अररिया सदर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चंदरदई के समीप बाइक असंतुलित होकर गिरने से बाइक सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गये। इसे स्थानीय लोगों व परिजनों की मदद से सदर अस्पताल अररिया लाया गया। जहां चिकित्सकों की देखरेख में जख्मी बाइक सवार व्यक्ति का इलाज किया जा रहा है। जख्मी बाइक सवार सनोबर बताया जा रहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।