22 साल पहले लगातार रहे थे मुखिया
नरपतगंज, (ए.सं.)। नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के गोखलापुर पंचायत के वर्तमान मुखिया 76 वर्षीय समीदुर्रहमान

नरपतगंज, (ए.सं.)। नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के गोखलापुर पंचायत के वर्तमान मुखिया 76 वर्षीय समीदुर्रहमान का गुरुवार की शाम आकस्मिक निधन हो जाने से पंचायत समिति क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। मुखिया समीदुर्रहमान काफी लोकप्रिय थे वह 2001 पंचायत चुनाव से पूर्व 22 वर्षीय मुखिया तथा 1996 में मुखिया बने एवं वर्तमान में मुखिया पद पर आसीन थे। उनके निधन की खबर फैलते हैं उनके गोखलापुर स्थित आवास पर लोगों का तांता लग गया। वह पंचायत की राजनीति के साथ-साथ राष्ट्रीय जनता दल में सक्रिय रूप से अपनी भूमिका निभाते रहते थे। अंतिम दर्शन को पहुंचे पूर्व मंत्री सह जोकीहाट विधायक शाहनवाज आलम ने बताया कि मुखिया समीदुर्रहमान का निधन पूरे जिलेवासियों के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
वह समाज के अंतिम पंक्ति तक के लोगों को साथ लेकर चलते थे एवं उनके किए गए विकास के कार्य काफी सराहनीय है। उनके अंतिम यात्रा में पूर्व मंत्री शाहनवाज आलम, पूर्व विधायक अनिल यादव, मुखिया संघ अध्यक्ष अमरेंद्र यादव, बीडीओ चंदन प्रसाद, थानाध्यक्ष कुमार विकास, मुखिया जैनुल हक, कन्हैया झा, उमर फारूक, मो फिरोज, पूर्व प्रमुख जहुर आलम, हेमेंद्र नारायण सिंह, संतोष सिंह, सरपंच तोहिद आलम, बाल किशन यादव समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।