Tragic Fire Incident Cow Dies Another Injured in Bhargama आग से तीन घर जलकर राख, पांच लाख का नुकसान, Araria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAraria NewsTragic Fire Incident Cow Dies Another Injured in Bhargama

आग से तीन घर जलकर राख, पांच लाख का नुकसान

एक गाय की झुलसकर मौत, दूसरे की स्थिति गंभीर भरगामा, एक संवाददाता भरगामा

Newswrap हिन्दुस्तान, अररियाThu, 17 April 2025 01:30 AM
share Share
Follow Us on
आग से तीन घर जलकर राख, पांच लाख का नुकसान

एक गाय की झुलसकर मौत, दूसरे की स्थिति गंभीर भरगामा, एक संवाददाता

भरगामा थाना क्षेत्र स्थित सिमरबनी पंचायत के शर्मा टोला में मंगलवार की देर रात हुई अगलगी की घटना में तीन घर जलकर खाक हो गए। इस हादसे में एक गाय की झुलसकर मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर स्थिति में है। आग से करीब पांच लाख की संपत्ति का नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। ग्रामीणों की मददद से आग पर काबू पाया जा सका। बताया गया कि रंजन शर्मा और संगीता देवी रात का भोजन कर अपने घर में सो रहे थे। देर रात अचानक शोरगुल सुनकर उनकी नींद खुली तो देखा कि उनका घर आग की लपटों में घिरा हुआ है। वे किसी तरह अपने परिवार के साथ सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहे, लेकिन तब तक आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी। सूचना मिलते ही जिला परिषद सदस्य किरण देवी ने भरगामा थाना को घटना की जानकारी दी। स्थानीय ग्रामीण सुरेश शर्मा, उपेंद्र राम, पृथ्वी शर्मा, कैलू शर्मा, मनोज शर्मा, बेचन शर्मा सहित अन्य ने घरेलू साधनों की मदद से कड़ी मशक्कत कर घंटों बाद आग पर काबू पाया। घटना में एक गाय की मौत हो गई, जबकि दूसरी की हालत चिंताजनक बनी हुई है। अगलगी में घर में रखा अनाज, कपड़े, फर्नीचर, जरूरी दस्तावेज व अन्य सामान जलकर राख हो गये। जिप प्रतिनिधि माधव यादव की सूचना पर पशु चिकित्सक मौके पर पहुंचे और घायल गाय का इलाज शुरू किया। पीड़ित परिवार को जिप सदस्य किरण देवी ने 50 किलो चावल, दो बैग मुरही, सुखा राशन और 1100 रुपये की आर्थिक सहायता देकर ढाढ़स बंधाया। पीड़ित परिवार ने अंचल कार्यालय में मुआवजे के लिए आवेदन दिया है। अंचलाधिकारी निरंजन कुमार मिश्र ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही राजस्व कर्मचारी को स्थल पर भेजा गया है। जांच के बाद रिपोर्ट मिलने पर मुआवजे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।