attack on house of elderly person for murder of grand son in Samastipur bihar पोखर में मिली मासूम की लाश, दादा के घर पर भीड़ का हमला, बेटी और बहू की जमकर पिटाई, Bihar Hindi News - Hindustan
Hindi Newsबिहार न्यूज़attack on house of elderly person for murder of grand son in Samastipur bihar

पोखर में मिली मासूम की लाश, दादा के घर पर भीड़ का हमला, बेटी और बहू की जमकर पिटाई

दरअसल परिवार में जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। बच्चा अचानक गायब हो गया। अगले दिन पोखर में लाश मिली। कहा गया कि बच्चे को मारकर आरोपी ने पहले संदूक में रखा और फिर पोखर में फेंक दिया।

Sudhir Kumar हिन्दुस्तान, समस्तीपुरMon, 25 Nov 2024 03:32 PM
share Share
Follow Us on
पोखर में मिली मासूम की लाश, दादा के घर पर भीड़ का हमला, बेटी और बहू की जमकर पिटाई

बिहार के समस्तीपुर में एक बुजुर्ग के घर पर भीड़ ने हमला कर दिया। बुजुर्ग पर एक बच्चे की हत्या का आरोप लगाया गया जो रिश्ते में पोता लगता था। घटना सिंघिया थाना के मोरवाड़ा गांव की है। रविवार को पांच साल के बच्चे की पोखर में लाश मिली। बालक शनिवार सुबह सात बजे से लापता था। भीड़ में शामिल लोगों ने आरोपी के घर की महिलाओं को भी नहीं छोड़ा। आरोपी की बहू और बेटी की भी पिटाई की गयी।

बच्चे की हत्या कर पोखर में लाश फेकने के आरोप में आक्रोशित लोगों ने बच्चे के चचेरा दादा के घर पर हमला कर तोड़फोड़ की। इस दौरान लोगों ने आरोपी की बहू और बेटी की भी जमकर पिटाई की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए सिंघिया पीएचसी में भर्ती कराया। इसके अलावा चचेरे दादा व उसके बेटा को गिरफ्तार कर लिया। मृत बालक रोशन कुमार साहू का पुत्र अनमोल कुमार साहू बताया गया है। बच्चे के दादा त्रिवेणी साहू ने बताया कि जमीन विवाद को लेकर भाई अशोक साहू से पहले से विवाद चल रहा है। जिसको लेकर शुक्रवार को उससे झगड़ा हुआ था। उसके बाद उसका पोता अनमोल शनिवार सुबह सात बजे अचानक लापता हो गया। रविवार सुबह दस बजे उसकी घ्रर से पांच सौ मीटर की दूरी पर स्थित पोखर में लाश मिली। बच्चे के दादा का आरोप है कि झगड़ा के कारण अशोक ने बच्चे को अगवा कर हत्या करने के बाद शव घर मे एक संदूक में बंद कर दिया।

ये भी पढ़ें:पोते को सांप ने काटा, सदमा नहीं झेल पाया दादा; एक परिवार में दो मौत से मातम

उसके बाद रात में शव पोखर में फेक दिया। बताया गया है कि सुबह बच्चे की लाश मिलने के बाद लोगों का गुस्सा भड़क गया। लोगों ने आरोपी के घर पर हमला करने के बाद घर को तहस नहस कर दिया। बताया जाता है कि लोग इस कदर आक्रोशित थे कि सूचना पर पुलिस तुरंत नहीं पहुंचती तो दूसरी बड़ी घटना हो सकती थी।

पुलिस ने आरोपी के घर से उस संदूक को भी जब्त किया है जिसमे हत्या के बाद बच्चे का शव रखने का लोगों को शक है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार दोनों आरोपी से पूछताछ कर रही है। प्रभारी थाना प्रभारी प्रियंका कुमारी ने बताया कि शनिवार को मृतक के दादा ने अपने भाई समेत कई लोगो पर पोता का अपहरण करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था। सुवह उसकी लाश मिली है। शुक्रवार को जमीन के विवाद के कारण मारपीट हुई थी। आरोपी दो लोगो को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।