खरीफ मौसम में किसानों को अनुदानित दर पर मिलेगा बीज
औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। को 108 क्विंटल, देव को 90 क्विंटल, कुटुंबा को 112.12 क्विंटल और नवीनगर प्रखंड को 114.88 क्विंटल बीज का

कृषि विभाग खरीफ मौसम के लिए किसानों को अनुदानित दर पर धान और अन्य फसलों के बीज उपलब्ध करा रहा है। बीज वितरण के लिए प्रखंडवार लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं, और पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर बीज वितरित किए जाएंगे। पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए किसानों को ऑनलाइन पंजीकरण और ओटीपी के माध्यम से बीज प्राप्त करना होगा। जिला कृषि कार्यालय के अनुसार, प्रधानमंत्री राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत जिले में कुल 1168 क्विंटल धान के बीज की आवश्यकता है। इसमें सदर प्रखंड को 90 क्विंटल, बारुण को 95.88 क्विंटल, ओबरा को 112.12 क्विंटल, दाउदनगर को 89.90 क्विंटल, हसपुरा को 78.80 क्विंटल, गोह को 112 क्विंटल, रफीगंज को 134.30 क्विंटल, मदनपुर को 108 क्विंटल, देव को 90 क्विंटल, कुटुंबा को 112.12 क्विंटल और नवीनगर प्रखंड को 114.88 क्विंटल बीज का आवंटन होगा।
इसके अतिरिक्त, मुख्यमंत्री तीव्र बीज विस्तार योजना के तहत 213 क्विंटल धान के बीज वितरण का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए सदर प्रखंड को 19.56 क्विंटल, बारुण को 22.08 क्विंटल, ओबरा को 17.28 क्विंटल, दाउदनगर को 7.32 क्विंटल, हसपुरा को 8.52 क्विंटल, गोह को 19.68 क्विंटल, रफीगंज को 25.68 क्विंटल, मदनपुर को 14.52 क्विंटल, देव को 13.92 क्विंटल, कुटुंबा को 25.92 क्विंटल और नवीनगर प्रखंड को 38.52 क्विंटल बीज उपलब्ध कराया जाएगा। इस योजना के तहत प्रत्येक किसान को छह किलो बीज दिया जाएगा। जिला कृषि पदाधिकारी ने बताया कि बीज का प्रखंडवार और विक्रेतावार आवंटन कर दिया गया है। साथ ही किसानों को अरहर और ढैंचा के बीज भी अनुदानित दर पर उपलब्ध कराए जाएंगे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।